CINTAA Controversy: CINTAA के अंदर चल रहे विवाद पर बोलीं पूनम ढिल्लों, कई बार की मन हुआ CINTAA की EC छोड़ दूं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) में इन दिनों बड़ा विवाद सामने आया है। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी रहीं उपासना सिंह ने जानकारी दी थी कि कुल 11 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है, जिनमें से 8 चुने हुए सदस्य थे। वहीं पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर भी कई गंभीर आरोप लगे थे। अब पूनम ने सदस्यों के इस्तीफे, CAWT को लेकर मतभेद और अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों पर भी बात की। पूनम ढिल्लों ने ANI से बातचीत में कहा कि विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब कुछ लोगों को कानूनी प्रक्रिया के जरिए वह नतीजा नहीं मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। इसके बाद उन्होंने CINTAA के सदस्यों पर दबाव बनाने और गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए।
यह भी पढ़े -कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले शर्मिला, लवलीना, और झंडू 'कौन बनेगा करोड़पति' में मेहमान बनेंगे
हम पर लगाए गए आरोप बेहद आपत्तिजनक थे
पूनम ने कहा कि उनके और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के खिलाफ जिस तरह की बातें कही गईं, वे बेहद दुखद और आपत्तिजनक थीं। उन्होंने कहा कि दोनों ने शुरुआत में इन आरोपों का जवाब नहीं देने का फैसला किया था। उन्होंने कहा, ‘जब चीजें उनके मुताबिक नहीं हुईं तो उन्होंने CINTAA के सदस्यों को CAWT के जरिए अपने हिसाब से चलाने की कोशिश की। जब ऐसा नहीं हो पाया तो हमारे खिलाफ अजीब और गंभीर आरोप लगाए जाने लगे।’ पूनम के मुताबिक, उनके खिलाफ इतनी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया कि वह चाहतीं तो मानहानि की कानूनी कार्रवाई भी कर सकती थीं। उन्होंने कहा कि कई आपत्तिजनक मैसेज और बयान बड़े लेवल पर फैलाए गए।
यह भी पढ़े -कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले शर्मिला, लवलीना, और झंडू 'कौन बनेगा करोड़पति' में मेहमान बनेंगे
उन्होंने कहा, ‘मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट, मेरी इंटीग्रिटी बहुत जरूरी है। हमने जो कुछ कमाया है, वह एक-दो साल में नहीं कमाया। हमने दशकों में अपनी पहचान और सम्मान बनाया है। अपने व्यवहार, गरिमा और लोगों के साथ रिश्तों के जरिए हमने यह मुकाम हासिल किया है।’ उन्होंने आगे कहा कि CINTAA के सदस्यों के हित में काम करना ही उनका मकसद रहा है और वह अपनी प्रतिष्ठा को किसी भी विवाद की वजह से खराब नहीं होने देंगी।
यह भी पढ़े -सुनील शेट्टी के बर्थडे पर बेटे अहान ने शेयर की खास तस्वीर, जैकी श्रॉफ ने भी दी शुभकामनाएं
कई बार मन हुआ CINTAA की EC छोड़ दूं
पूनम ढिल्लों ने इससे पहले एक वीडियो मैसेज के जरिए भी इस पूरे विवाद पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब डेढ़ साल में कई बार CINTAA की एक्जीक्यूटिव कमिटी छोड़ने के बारे में सोच चुकी थीं, क्योंकि हर पहल और हर काम का विरोध किया जा रहा था। पूनम ने कहा, ‘हम लोग इंडस्ट्री में 42, 45 या 48 साल से हैं। क्या आपको सच में लगता है कि इतने समय के बाद हम इस तरह की बेवफाई करेंगे?पिछले एक-डेढ़ साल में कई बार मेरा मन हुआ कि मैं CINTAA की EC छोड़कर चली जाऊं। इन लोगों ने हमारी जिंदगी बहुत मुश्किल बना दी थी।
Created On :   11 Aug 2026 12:33 PM IST












