Entertainment News: श्वेता तिवारी को हुआ डेंगू , अस्पताल में भर्ती होने की खबर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी इन दिनों करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेता तिवारी डेंगू की चपेट में आ गई हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, अभिनेत्री या उनकी टीम की ओर से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ‘द ट्रेटर्स 2’ 13 अगस्त से अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगा।
शो में श्वेता अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा खुलासा करती नजर आई हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने दोनों पूर्व पतियों को धोखा देते हुए पकड़ा था। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी चर्चा हुई। फिलहाल उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
Created On :   11 Aug 2026 11:03 PM IST












