Netra Mantena Wedding: उदयपुर की ग्रैंड वेडिंग में माधुरी दीक्षित ने डोला रे डोला पर किया डांस, नोरा फतेही ने भी लूटी लाइम लाइट, वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिलेनियर पद्मजा और रामा राजू मंटेना की बेटी, नेत्रा मंटेना राजस्थान के उदयपुर में वामसी गदिराजू से ग्रैंड वेडिंग कर रही हैं। इस शादी में मनोरंजन जगत के तमाम सेलेब्स को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया है। इस शादी में परफाॅर्म करने के लिए हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज तक आईं। साथ ही रणवीर सिंह, कीर्ति सेनन के अलावा कई सेलेब्स ने परफॉर्मेंस दी। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नोरा फतेही के डांस की रही। इवेंट में शनिवार रात नोरा ने जबरदस्त डांस किया। माधुरी दीक्षित ने भी स्टेज पर अपनी डांसिंग स्किल्स दिखाईं।
यह भी पढ़े -भाई पलाश के संगीत में पलक मुच्छल ने किया खूब डांस, 'प्यारा भैया मेरा' गाने पर दी दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस
नोरा फतेही ने किया कमाल का डांस
नोरा फतेही ने शादी में कई गानों पर डांस परफॉर्म किया। साथ ही शादी में शामिल हुए मेहमानों को भी अपनी डांस परफॉर्मेंस का हिस्सा बनाया। नोरा का डांस ही नहीं लुक भी काफी चर्चा में रहा।
यह भी पढ़े -जब करोड़ों का स्टार बन गया कंगाल और भुला दिया गया! हॉलीवुड सितारे की दर्दभरी दास्तान
माधुरी दीक्षित का डांस वायरल
देवदास के गाने डोला रे डोला पर डांस किया। माधुरी की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस बहुत पसंद आ रही है। इस दौरान उन्होंने ग्रीन लहंगा पहना और साथ में पिंक दुपट्टा कैरी किया है। माधुरी को इस गाने पर डांस करते देख फैंस को ऐश्वर्या राय भी याद आ गई हैं। एक यूजर ने लिखा- अच्छा है पर ऐश्वर्या और होती तो ज्यादा मजा आता। बता दें कि ओरिजनल सॉन्ग में माधुरी और ऐश्वर्या दोनों ने डांस किया था।
यह भी पढ़े -'लम्हे' के 34 साल पूरे, अनिल कपूर ने बताया कौन है उनका सबसे बड़ा आलोचक
सोफी चौधरी ने दूल्हा-दुल्हन के साथ गाया गाना
अरबपति की बेटी की शादी में स्टेज पर होस्ट के तौर पर सोफी चौधरी नजर आईं। उन्होंने दूल्हा-दूल्हन के साथ गाया गया। एक्ट्रेस सोफी कमाल की एंकरिंग करने के लिए जानी जाती हैं।
Created On :   23 Nov 2025 1:11 PM IST












