अपकमिंग फिल्म: पुलकित और वरुण की फिल्म राहु केतु का मजेदार टीजर रिलीज, अमित सियाल की एंट्री शानदार

पुलकित और वरुण की फिल्म राहु केतु का मजेदार टीजर रिलीज, अमित सियाल की एंट्री शानदार
फिल्म ‘फुकरे’ के बाद पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा एक बार फिर साथ में फिल्म ‘राहु केतु’ में साथ आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी को एक बार फिर पर्द पर देखने के लिए लोग एक्साइटेड हो गए हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म ‘फुकरे’ के बाद पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा एक बार फिर साथ में फिल्म ‘राहु केतु’ में साथ आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी को एक बार फिर पर्द पर देखने के लिए लोग एक्साइटेड हो गए हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राहु केतु’ का टीजर रिलीज हुआ। इसमें सीरियस एक्टिंग के लिए मशहूर अमित सियाल भी नजर आए। टीजर में फिल्म की कहानी की झलक भी मिली।

कैसा है टीजर

टीजर में पुलकित और वरुण धवन जब भी साथ होते हैं तो लोगों का नुकसान ही करते हैं। गांव में सभी इन्हें मनहूस मानते हैं। यह दोनों जिसकी जिंदगी में जाते हैं, उसके लिए मुश्किलों का दौर शुरू हो जाता है। टीजर में एक जगह पर राहु केतु का रेफरेंस भी दिखाया गया है। आगे टीजर में अमित सियाल भी नजर आते हैं। वरुण और पुलकित का किरदार मिलकर अमित के कैरेक्टर की जिंदगी को मुश्किल बना देते हैं। आगे चलकर इनके बीच दुश्मनी भी दिखती है। इस कॉमेडी फिल्म में अमित सियाल का कैरेक्टर नेगेटिव नजर आता है।

यह भी पढ़े -'अभी मैंने ठीक से आंखें खोली भी नहीं और तुमने बंद कर ली', मनोज मुंतशिर का वीडियो देख भावुक हो गए फैंस

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 'राहु केतु' में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, अमित सियाल के अलावा शालिनी पांडे, पीयूष मिश्रा और चंकी पांडे भी नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन विपुल विग ने किया है। 'राहु केतु' 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Created On :   20 Nov 2025 6:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story