Rajkumar Rao Patralekha Welcomes Baby Girl: राजकुमार के घर गूंजी किलकारी, चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर मिला एक्टर और पत्रलेखा को गिफ्ट, पोस्ट करके दी जानकारी

राजकुमार के घर गूंजी किलकारी, चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर मिला एक्टर और पत्रलेखा को गिफ्ट, पोस्ट करके दी जानकारी
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बाद अब राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर किलकारी गूंजी है। शादी के चार साल बाद पेरेंट्स बने हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बाद अब बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और पत्रलेखा आब पेरेंट्स बन गए हैं। कपल ने अपनी बेबी गर्ल का वेलकम किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपने फैंस और चाहने वालों को खुशखबरी सुनाई है। राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया है कि वो और पत्रलेखा बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं।

चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर मिला तोहफा

राजकुमार और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया है कि वे बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं। साथ ही उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है कि हमारी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर भगवान ने हमें सबसे बड़ा तोहफा दिया है।

शादी के चार साल पूरे

बता दें, राजकुमार राव और पत्रलेखा ने साल 2021 में 15 नवंबर को एक-दूसरे से शादी की थी। दोनों साल 2014 में हंसल मेहता की सिटीलाइट्स की शूटिंग के वक्त साथ आए थे। इसके बाद ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और फिर करीब 7 साल बाद उन्होंने शादी कर ली थी। शादी के 4 साल बाद कपल के घर राजकुमारी ने एंट्री ली है।

सितारों ने किया कमेंट

दोनों के पोस्ट पर बॉलीवुड सितारों ने कमेंट किया है। सुनील ग्रोवर ने कहा है कि बधाई हो! राजकुमारी आई है। इसके अलावा कृति सेनन ने लिखा है कि बधाई हो दोस्तों। ऐसे ही सभी स्टार्स ने कमेंट करके बधाई दी है।

Created On :   15 Nov 2025 12:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story