De De Pyaar De 2 Review: शाहरुख-काजोल की हुई 'दे दे प्यार दे 2 में एंट्री'! अजय- माधवन और रकुल ने बांधा माहौल

शाहरुख-काजोल की हुई दे दे प्यार दे 2 में एंट्री! अजय- माधवन और रकुल ने बांधा माहौल
शाहरुख खान और काजोल की दे दे प्यार दे 2 मूवी ने एंट्री मार दी है। अजय और माधवन भी शानदार रोल में नजर आ रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। “दे दे प्यार दे 2” एक ऐसी फिल्म है जो हंसी, रोमांस और परिवारिक ड्रामा का मज़ेदार मिश्रण पेश करती है। कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। अशीष मेहरा (अजय देवगन) और आयशा (रकुल प्रीत सिंह) अब एक रिलेशनशिप में हैं, लेकिन अब नए स्तर पर रिश्तों की चुनौती सामने आती है। असली मसला तब आता है जब अशीष को आयशा के परिवार की मंजूरी लेनी होती है। इस परिवार में आयशा के पिता आर. माधवन (राजजी खुराना) और माँ गौतमी कपूर (मिसेज राजजी खुराना) हैं, जिनसे भिड़ना आसान नहीं।

फिल्म का असली मज़ा तब आता है जब अजय देवगन और आर. माधवन आमने-सामने आते हैं। उम्र और सोच की टक्कर, कॉमिक पल, और हल्की-फुल्की बहसें दर्शकों को हँसाती हैं। कोशिशों के बावजूद माधवन रकुल को पूरी तरह नहीं समझ पाते और तभी कहानी में नया ट्विस्ट आता है – मीज़ान जाफ़री की एंट्री। मीज़ान का किरदार कहानी में हलचल लाता है और फिर ऐसा ट्विस्ट आता है, जो दर्शक सोच भी नहीं सकते।

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है इसकी राइटिंग और डायलॉग्स। कई डायलॉग्स इतने मजेदार हैं कि आप खुद को हंसी रोक नहीं पाएंगे। शाहरुख खान और काजोल का मज़ेदार जिक्र, जावेद जाफरी द्वारा मीज़ान को गोद लेने की लाइन और कई रियल-लाइफ टच दर्शकों को बांधे रखते हैं। स्क्रीनप्ले अच्छा है, हालांकि बैकग्राउंड म्यूजिक और एडिटिंग में थोड़ा और दम हो सकता था।

अभिनय की बात करें तो अजय देवगन अपने किरदार में पूरी तरह फिट हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और संजीदगी दोनों ही शानदार हैं। आर. माधवन एक मॉडर्न और सुपर कूल पिता की भूमिका में खिलते हैं, और गौतमी कपूर भी प्रभावशाली हैं। रकुल प्रीत सिंह फ्रेश और आकर्षक लग रही हैं। मीजान जाफरी, जावेद जाफरी और इशिता दत्ता अपने रोल में न्याय करते हैं।

कुल मिलाकर, “दे दे प्यार दे 2” एक हल्की-फुल्की, मनोरंजक और परिवार के लिए परफेक्ट फिल्म है। इसमें हंसी, रोमांस और संदेश का सही मिश्रण है।

फिल्म: दे दे प्यार दे 2

निर्देशक: अंशुल शर्मा

स्टारकास्ट: अजय देवगन, आर. माधवन, रकुल प्रीत सिंह, मीज़ान जाफ़री, जावेद जाफ़री और गौतमी कपूर

समय अवधि: 2 घंटे 27 मिनट

कहां देखें: सिनेमाघर

रेटिंग: 4 सितारे

Created On :   14 Nov 2025 10:01 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story