अपकमिंग फिल्म: संजय मिश्रा की फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का नया पोस्टर रिलीज, महिमा चौधरी संग एक्टर का दिखा अनोखा अंदाज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर संजय मिश्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' से चर्चा में हैं। बीते दिन फिल्म की शूटिंग के दौरान एक वीडियो सामने आया था जिसमें संजय मिश्रा और महिमा दुल्हा दुल्हन के ड्रेसअप में नजर आए थे। जिसके बाद फैंस को लगा की दोनों की शादी हो गई है लेकिन पता चला की दोनों की साथ में फिल्म आ रही है। अब एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म से जुड़ा नया पोस्टर शेयर किया है। इसमें वो महिमा चौधरी के साथ रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने शानदार कैप्शन भी दिया गया है।
संजय मिश्रा का दिखा अनोखा अंदाज
बॉलीवुड एक्टर्स संजय मिश्रा और महिमा चौधरी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। ये पोस्टर उनकी फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' का है। इसमें दोनों कलाकार एक-दूसरे की तरफ पीठ करके बैठे हुए हैं और दोनों किताबें पढ़ने में लगे हुए हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'हो ले जाएंगे ले जाएंगे, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे। अरे रह जाएंगे रह जाएंगे, पैसेवाले देखते रह जाएंगे।'
जय मिश्रा की इस फिल्म का निर्देशन सिद्धांत राज कर रहे हैं। फिल्म में संजय मिश्रा के अलावा अभिनेत्री महिमा चौधरी और व्योम यादव भी नजर आएंगे। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा, 'संजय सर आप मेरे सबसे पसंदीदा है।' दूसरे यूजर ने बोला, 'एकदम से आउट ऑफ सिलेबस कर दिया मालिक आपने।' फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है लेकिन अब तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
Created On :   13 Nov 2025 4:06 PM IST












