Prem Chopra Health Update: एक्टर प्रेम चोपड़ा की हालत अब है नॉर्मल, जानें कब होंगे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार प्रेम चोपड़ा को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि 90 साल के एक्टर को हार्ट से जुड़ी कई परेशानियां थीं और इनको एडमिट करवाया गया था। जानकारी के मुताबिक, एक्टर अब खतरे के बाहर हैं और दो से तीन दिनों में उनको डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। बता दें, प्रेम चोपड़ा की अचानक से सोमवार को तबियत बिगड़ गई थी और इसके बाद ही उन्हें मुंबई के बांद्रा में स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
यह भी पढ़े -'धर्मेंद्र की हालत स्थिर है, स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है' ईशा देओल ने निधन की खबर को बताया झूठ, हेमा मालिनी भड़कीं
क्या है प्रेम चोपड़ा का हेल्थ अपडेट
प्रेम चोपड़ा की हेल्थ को लेकर मीडिया चैनल ने उनके दामाद विकास भल्ला से बात की है। उन्होंने बताया है कि एहतियात के तौर पर उनको हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। उनकी हालत अब ठीक है और वे खतरे के भी बाहर हैं। उनको दो-तीन दिनों में छुट्टी दे दी जाएगी। ये सब परेशानियां उम्र से जुड़ी हैं और रेगुलर चेकअप के लिए भी रखा गया है। ऐसे में कोई भी परेशानी और चिंता की बात नहीं है।
कब मिलेगी हॉस्पिटल से छुट्टी?
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उनको हार्ट से संबंधित परेशानी है जो वायरल संक्रमण के चलते बढ़ गई थी और इसलिए ही हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। वहीं, डॉक्टर जलील पार्कर ने बताया है कि प्रेम चोपड़ा जी को दो दिन पहले ऑब्जरवेशन के लिए रखा जाएगा। उनको हार्ट से संबंधित परेशानी है जिसके साथ-साथ वायरल और फेफड़ों में भी इंफेक्शन हो गया है, जिसके चलते उनको अभी भर्ती रखा जाएगा। वे आईसीयू में नहीं हैं बल्कि अपने कमरे में हैं। उनकी हालत अब बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।
Created On :   11 Nov 2025 11:21 AM IST












