Dharmendra Health Condition: 89 साल के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को लेकर को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले 60-70 के दशक के फेमस एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धर्मेंद्र को उम्र संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके फैंस लगातार उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।
धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत
बताया जा रहा है कि उम्र संबंधी समस्याओं के चलते उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। वो पिछले काफी समय से उम्र से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। उनका परिवार भी उनकी अच्छी हेल्थ के लिए लगातार प्रार्थना कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में भी एक्टर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। करीब 10 दिन पहले एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर की टीम ने उस वक्त उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि ये उनका रुटीन चेकअप का एक हिस्सा है। जो पहले ही प्लान किया गया था। इसलिए घबराने वाली कोई बात नहीं है।
यह भी पढ़े -'दादा मेरे लिए परिवार थे', मेकअप आर्टिस्ट अशोक सावंत के निधन पर अभिषेक बच्चन ने जताया दुख
आंख की कराई थी सर्जरी
बता दें कुछ समय पहले 90 साल के धर्मेंद्र ने अपनी आंख की सर्जरी करवाई थी। आंख पर पट्टी बांधकर उनके अस्पताल से बाहर आते हुए वीडियो सामने आया था। जिसके बाद उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए कहा था- मैं स्ट्रॉंग हूं अभी भी धर्मेंद्र में बहुत दम है। अभी भी जान रखता हूं। मेरी आंख, आई ग्राफ्ट (कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन) हो गई है। मैं मजबूत हूं मेरे दर्शकों और मेरे प्रशंसकों, आपको प्यार।
Created On :   10 Nov 2025 3:13 PM IST












