फिल्म कलेक्शन: इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ की रही धीमी शुरुआत, ‘जटाधरा’ भी नहीं दिखा पाई दम, जानें ‘द गर्लफ्रेंड’ का कलेक्शन

इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ की रही धीमी शुरुआत, ‘जटाधरा’ भी नहीं दिखा पाई दम, जानें ‘द गर्लफ्रेंड’ का कलेक्शन
शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में कई साउथ, बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्में रिलीज हुईं। इस कड़ी में 'हक', 'जटाधरा', 'प्रेडेटर बैडलैंड्स', 'द गर्लफ्रेंड' जैसी फिल्में शामिल हैं। इमरान हाशमी की 'हक' ने ओपनिंग डे पर कुछ खास कलेक्शन नहीं किया, वहीं सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'जटाधरा' तो लाखों में सिमटती नजर आई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शुक्रवार का दिन दर्शकों को लिए बेहद खास रहा, क्योंकि इस दिन थिएटर्स में कई फिल्में रिलीज हुई। शुक्रवार के दिन सिनेमाघरों में कई साउथ, बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्में रिलीज हुईं। इस कड़ी में 'हक', 'जटाधरा', 'प्रेडेटर बैडलैंड्स', 'द गर्लफ्रेंड' जैसी फिल्में शामिल हैं। इमरान हाशमी की 'हक' ने ओपनिंग डे पर कुछ खास कलेक्शन नहीं किया, वहीं सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'जटाधरा' तो लाखों में सिमटती नजर आई है। चलिए जानते है रिलीज के पहेल दिन इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया।

हक कलेक्शन

यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म 'हक' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.65 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकएंड पर यह फिल्म कैसी कमाई करती है। फिल्म की कहानी एक लीगल ड्रामा है, जो शाह बानो के सुप्रीम कोर्ट केस पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन सुपर्ण एस. वर्मा ने किया है, जबकि इसे जंगली पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।

जटाधरा कलेक्शन

साउथ अभिनेता सुधीर बाबू और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ भी थिएटर्स में रिलीज हुई। इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। फिल्म रिलीज के पहले दिन ही लाखों में सिमटती नजर आई, इसने बॉक्स ऑफिस पर 95 लाख रुपये कमाए। फिल्म का निर्देशन अभिषेक जायसवाल ने किया है। इसके अलावा फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के साथ शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णन, रवि प्रकाश, राजीव कनकला और सुभलेखा सुधाकर जैसे कलाकार नजर आए हैं।

द गर्लफ्रेंड कलेक्शन

रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी अभनीत फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 1.30 करोड़ रुपये कमाए। वीकएंड पर फिल्म बढ़त हासिल कर सकती है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और दीक्षित शेट्टी के अलावा अनु इमैनुएल, रोहिणी, कौशिक मेहता और राव रमेश हैं। इसका निर्देशन और लेखन राहुल रवींद्रन ने किया है।

Created On :   8 Nov 2025 11:08 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story