Neil Bhatt Aishwarya Shama Divorce: अलग हो रहे हैं टीवी एक्टर नील भट्ट और ऐश्वर्या? शादी के चार साल बाद कपल ने दी तलाक के लिए अर्जी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों टीवी इंडस्ट्री में तलाक का खबरें चर्चा का विषय बनी हुई है। जय भानुशाली और माही विज के बाद अब रूमर्स फैले हुए हैं कि, टीवी एक्टर नील भट्ट और ऐश्वर्या भी शादी के चार साल बाद अलग होने जा रहे हैं। स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के जरिए टीवी पर नाम कमाने वाले कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का रिश्ता टुट गया है। नील और ऐश्वर्या ने तलाक की अर्जी भी दे दी है।
यह भी पढ़े -बहोरनापुर गांव की दुर्दशा पर अभिनेता रितेश पांडे का वीडियो, पूछा- 'बच्चों के लिए रास्ता क्यों नहीं?'
चार साल बाद अलग हो रहे हैं नील भट्ट और ऐश्वर्या ?
न्यूज18 शोशा की एक रिपोर्ट की मानें तो, ‘नील और ऐश्वर्या काफी वक्त से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। अब कपल ने ऑफिशियली तलाक के लिए अर्जी भी दे दी है। कपल के बीच किस बात को लेकर अनबन हुई है, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। लेकिन ये पक्का हो गया है कि दोनों की राहें अब अलग हो चुकी है।” ये खबर फैंस के लिए काफी हैरान करने वाली है क्योंकि दोनों के बीच हमेशा से ही चाहे बिग बॉस और या सोशल मीडिया अच्छी बॉडिंग देखी गई है।
कैसे शुरू हुई खबरें?
दरअसल नील और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहें तब सामने आने लगी थी जब एक्ट्रेस के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में नील नजर नहीं आए थे। इसके बाद कपल ने करवाचौथ पर भी एकसाथ कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की थी। ऐश्वर्या ने दिवाली का त्योहार भी अपनी फैमिली के साथ ही सेलिब्रेट किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनों के अलग होने के कयास लगाने लगे थे। हालांकि अभी तक इस मामले पर नील और ऐश्वर्या ने खुद कोई कमेंट नहीं किया है।
Created On :   6 Nov 2025 6:22 PM IST












