अपकमिंग फिल्म: मेजर शैतान सिंह भाटी बनकर छाए एक्टर फरहान अख्तर, रिलीज हुआ फिल्म ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर

मेजर शैतान सिंह भाटी बनकर छाए एक्टर फरहान अख्तर, रिलीज हुआ फिल्म ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर फरहान अख्तर जल्द ही एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम है '120 बहादुर'।फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमित चंद्रा के ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो मिल कर रहे हैं। ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित होगी जिसमें फरहान एक सोल्जर के किरदार में नजर आएंगे। अब फिल्म शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में जबरदस्त जंग और भारतीय सैनिकों के शौर्य की कहानी देखने को मिल रही है।

बिग बी ने दिया वॉइस ओवर

ट्रेलर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की आवाज में एक वॉइस ओवर से होती है। जिसमें वो बोलते हैं, ‘कभी वो दिन थे जब भारत ने चीन को सिर्फ अपना पड़ोसी नहीं बल्कि बड़ा भाई माना था। लेकिन 1962 को पता चला कि ये भाईचारे की भावना दोनों तरफ से नहीं थी। ये हमला एक विश्वासघात था।’

2 मिनट 48 सेकंड के इस ट्रेलर में 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई को दिखाया गया है। ट्रेलर में भारतीय सेना के शौर्य की कहानी दिखाने वाले कई सीन देखने को मिलते हैं। ट्रेलर में 120 भारतीय जवानों के संघर्ष की पूरी कहानी के बारे में दिखाया गया है। इस ट्रेलर में कई जोश भर देने वाले डायलॉग्स भी सुनने को मिलते हैं। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि राशी खन्ना ने मेजर शैतान सिंह भाटी की पत्नी का किरदार निभाया है। ट्रेलर में जवानों के परिवारों का भी एंगल दिखता है।

कब रिलीज होगी फिल्म

21 नवंबर को रिलीज होने वाली ‘120 बहादुर’ का निर्देशन रजनीश घई ने किया है। फिल्म में फरहान अख्तर के अलावा राशी खन्ना प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। फिल्म के गीतों को जावेद अख्तर ने लिखा है। हाल ही में फिल्म के एल्बम लॉन्च इवेंट में जावेद अख्तर ने बेटे की फिल्म की तारीफ भी की थी।

Created On :   6 Nov 2025 4:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story