Anunya Sood Death: महज 32 साल की उम्र में इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद ने कहा दुनिया को अलविदा, फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में थे शामिल

- महज 32 साल की उम्र में इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद ने कहा दुनिया को अलविदा
- फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में थे शामिल
डिजिटल डेस्क, मुंबई। दुबई के जाने-माने ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद अब इस दुनिया में नहीं रहे। सिर्फ 32 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। परिवार ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि अनुनय इन दिनों अमेरिका के लास वेगास में थे और वहीं से उन्होंने अपनी आखिरी पोस्ट शेयर की थी।
लास वेगास से आई आखिरी झलक
अनुनय सूद की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट कुछ ही दिन पहले की थी, जिसमें वो लास वेगास की सड़कों पर स्पोर्ट्स कारों के बीच नजर आ रहे थे। उन्होंने लिखा था, 'यकीन नहीं होता कि मैंने यह वीकेंड अपने सपनों की मशीनों और लीजेंड्स के बीच बिताया।' यह पोस्ट अब उनके प्रशंसकों के लिए उनकी यादों का आखिरी निशान बन गई है।
यह भी पढ़े -60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी के चार पूर्व कर्मचारियों को समन
ट्रैवल की दुनिया के सुपरस्टार
दुबई में बसे अनुनय सूद सिर्फ एक ट्रैवलर नहीं, बल्कि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा थे। उनके इंस्टाग्राम पर 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे, जबकि यूट्यूब पर करीब चार लाख सब्सक्राइबर्स थे।
फोर्ब्स की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स में शामिल
अनुनय की फेम का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वो लगातार तीन साल- 2022, 2023 और 2024 — फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में शामिल रहे। फोर्ब्स ने उन्हें “दुबई बेस्ड फोटोग्राफर जो दुनिया को अपने कैमरे से देखता है” कहकर सम्मानित किया था। अनुनय एक सफल मार्केटिंग फर्म भी चलाते थे, जिससे उन्होंने सोशल मीडिया की क्रिएटिव दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।
Created On :   6 Nov 2025 11:28 AM IST












