Honey Singh Song Chillgum Released: हनी सिंह का गाना ‘चिलगम’ रिलीज, भोजपुरी सिंगर बनी लकी चार्म, पंजाबी रैपर को मिले 17 करोड़ से ज्यादा व्यूज

हनी सिंह का गाना ‘चिलगम’ रिलीज, भोजपुरी सिंगर बनी लकी चार्म, पंजाबी रैपर को मिले 17 करोड़ से ज्यादा व्यूज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हनी सिंह का मोस्ट अवेटेड गाना 'चिलगम' रिलीज हुआ है। इसमें सिंगर के साथ मलाइका अरोड़ा ने भी किलर मूव्स दिए हैं और महज 3 घंटे में ही फैंस ने भर-भर के इस गाने पर अपना प्यार लुटाया है। एक तरह गाने में यो यो हनी सिंह का रैप है, दूसरी तरफ रागिनी विश्वकर्मा की आवाज में भोजपुरी अंदाज में लिरिक्स सुनने को मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच इसको लेकर बज बना हुआ है।

कौन हैं हनी सिंह का लकी चार्म

पंजाबी रैपर और सिंगर हनी सिंह ने हाल ही में अपना नया एल्बम 51 ग्लोरियस डेज रिलीज किया है। इसमें वो देश के कई बड़े सिंगर्स के साथ कोलैबोरेट करने वाले हैं जिसमें से एक भोजपुरी सिंगर रागिनी विश्वकर्मा भी हैं जो पंजाबी सिंगर का लकी चार्म साबित हुई हैं। आज हनी सिंह का गाना 'चिलगम' रिलीज हुआ। इसमें सिंगर के साथ मलाइका अरोड़ा भी नजर आ रही हैं जिन्होंने दिलकश अदाओं से इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। बता दें, महज 3 घंटे के अंदर ही इस गाने को 40 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

मलाइका अरोड़ा के डांस मूव्स पर क्या बोले यूजर्स?

मलाइका अरोड़ा की उम्र इस वक्त 52 साल है। लेकिन हनी सिंह के गाने में उनके डांस मूव्स देखकर यूजर्स ने मिक्स रिएक्शन दिए हैं। कई यूजर्स को गाने में उनका डांस पसंद आया। वहीं कुछ लोगों को उनका डांस पसंद नहीं आया। कुछ लोगों ने कहा कि उनकी जगह भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लिया जाना चाहिए।

Created On :   8 Nov 2025 5:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story