Bigg Boss 19: वीकएंड का वार में होगा जमकर हंगामा, सलमान खान ने खोली तान्या मित्तल की पोल, इस बार भी होगा डबल एविक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पॉपुलर रियलिटी शो बिग 19 इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। धीरे धीरे ये शो फिनाले की तरफ बढ़ रहा है और नए नए ट्वीस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है। घरवालों के ड्रामे और विवाद चर्चा में हैं। कभी किसी के बीच दोस्ती टूट रही है, तो कभी नए रिश्तों की शुरुआत हो रही है। लेकिन हफ्ते भर की भसड़ के बाद सभी को वीकेंड के वार का इंतजार होता है। क्योंकि शो के होस्ट सलमान खान आते हैं और प्रतियोगियों की हफ्तेभर की रिपोर्ट पेश करते हैं। अब एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान को तान्या मित्तल पर भड़कते देखा जा रहा है। साथ ही वो तान्या की गेम प्लानिंग की पोल खोलते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़े -आईएफएफआई 2025 इंडियन पैनोरमा में होगी 'द बंगाल फाइल्स' की स्क्रीनिंग, विवेक रंजन बोले- भारतीय सिनेमा में सच्चाई जिंदा
तान्या का गेम प्लान का हुआ पर्दाफाश
शो के आगामी एपिसोड के नए प्रोमो में होस्ट सलमान खान, तान्या को कुछ कहते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘तान्या आपका नॉमिनेशन प्लान तो बर्बाद हो गया। बिग बॉस ने तो आपको अमाल का ऑप्शन ही नहीं दिया। आपने इतना बिल्डअप दिया कि मैं सबके सामने अमाल को भैया बोलूंगी। जलाना चाह रही थी, उकसाना चाह रही थी, लेकिन किसी को भी फर्क नहीं पड़ा। अब भैया से सैंया पर तो जा नहीं सकते। अगर यही आपका गेम है तो वाह आपका क्या गेम है।'
नीलम गिरी और अभिषेक बजाज शो से बाहर
इसबार शो में डबल एविक्शन होगा। पहले नीलम गिरी को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया और अब दूसरा नाम जिसने सबको चौंका दिया, वह हैं अभिषेक बजाज। 'बिग बॉस' के अपडेट्स देने वाले पेज ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिए पुष्टि की कि इस हफ्ते अभिषेक बजाज को घर से बाहर कर दिया गया है। शो की शुरुआत से ही अभिषेक को एक स्ट्रॉन्ग प्लेयर माना जा रहा था, लेकिन वोटिंग के नतीजों ने सबको चौंका दिया।
Created On :   8 Nov 2025 1:14 PM IST












