अपकमिंग फिल्म: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' से एक्टर संजय दत्त का पहला लुक हुआ आउट, एक बार फिर इंटेंस लुक में आएंगे नजर

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर से एक्टर संजय दत्त का पहला लुक हुआ आउट, एक बार फिर इंटेंस लुक में आएंगे नजर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म 'धुरंधर' इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। टीजर रिलीज के बाद से फैंस फिल्म की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं। धुरंधर एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है जिसे ‘उरी’ फेम निर्देशक आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। मेकर्स ने पहले अर्जुन रामपाल, फिर आर माधवन और अब संजय दत्त का लुक भी फिल्म से जारी कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को 12 नवंबर को 12 बजकर 12 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। उससे पहले संजय दत्त का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है।

इंटेंस लुक में नजर आ रहे संजु

मेकर्स ने फिल्म धुरंधर से संजय दत्त का पहला लुक रिवील कर दिया है। पोस्टर में संजय काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कैप्शन में लिखा गया है- द जिन। यानी संजय के किरदार को इसी तरह से फिल्म में दिखाया जा सकता है जैसे कि वो एक जिन हैं। साथ ही मेकर्स ने बताया है कि फिल्म के ट्रेलर के लिए अब बस दो दिन और बचे हैं।

पिछले महीने जारी हुआ था टाइटल ट्रैक

पिछले महीने ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था। इसमें रणवीर सिंह का दमदार अंदाज देखने को मिला था। इससे पहले जुलाई के महीने में फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर जारी किया गया था। इसमें पूरी कास्ट की एक झलक देखने को मिली थी।

5 दिसंबर को रिलीज होगी ‘धुरंधर’

आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘धुरंधर’ में एक भारी भरकम स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन लीड रोल में नजर आएंगे। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा कुछ तो सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।

Created On :   10 Nov 2025 3:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story