Grammy Awards 2026: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत का बोलबाला, अनुष्का शंकर से लेकर चारू सूरी तक इन्होंने मिला नोमिनेशन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। म्यूजिक इंडस्ट्री के ऑस्कर माने जाने वाले ग्रैमी अवॉर्ड्स सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है। 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स यानी 2026 के लिए दिए जाने वाले इन अवॉर्ड्स का एलान हो चुका है। नामांकन लिस्ट में लेडी गागा से लेकर कई ग्लोबल आर्टिस्ट का नाम है। लेकिन इस लिस्ट में भारत का भी नाम चमक उठा है। कई भारतीय और भारतीय मूल के कलाकारों ने ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 के लिए नोमिनेशन हासिल किया है।
अनुष्का शंकर को मिला 11वां ग्रैमी नॉमिनेशन
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत का दबदबा देखने को मिला है। सितार वादक अनुष्का शंकर को नॉमिनेट किया गया है। उन्हें 11वीं बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। अनुष्का को उनके गाने 'डेब्रेक' के लिए ग्रैमी अवॉर्ड्स में नोमिनेशन मिला है। यह अनुष्का के करियर का 11वां नोमिनेशन है। उनके इस गाने को बेस्ट ग्लोबल परफॉर्मेंस की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।
इन दिग्गजों को भी मिला है नामांकन
अनुष्का शंकर के अलावा संगीतकार सिद्धांत भाटिया, शक्ति और पियानो वादक एवं संगीतकार चारू सूरी को भारतीय संगीत में उनके योगदान के लिए ग्रैमी अवॉर्ड 2026 में नोमिनेशन मिला है। Best Global Music एल्बम कैटगरी में अपनी छाप छोड़ने वाले भारतीय संगीतकार में सिद्धांत भाटिया भी शामिल हैं, जिन्हें कुंभ मेले के साउंड्स ऑफ कुंभ के लिए नॉमिनेशन मिला है।
चारू सूरी का भी दबदबा
इंडियन म्यूजिक ग्रुप 'शक्ति: माइंड एक्सप्लोजन' (50th एनिवर्सरी टूर लाइव) भी इस दौड़ में शामिल है। जॉन मैकलॉघलिन और दिवंगत जाकिर हुसैन द्वारा निर्देशित यह एल्बम जैज-फ्यूजन बैंड के 50 साल के सफर को दर्शाता है। अनुष्का शंकर और शक्ति, दोनों को Best Global Music Performance के लिए भी नोमिनेट किया गया है, जिसमें अनुष्का का शंकर्स डेब्रेक और शक्ति का श्रीनिज ड्रीम (लाइव) शामिल है। लोकप्रिय भारतीय-अमेरिकी संगीतकार और पियानो वादक चारू सूरी को उनके एल्बम 'शयान' के लिए Best Contemporary Instrumental Album कैटगरी में नामांकित किया गया है।
Created On :   9 Nov 2025 11:15 AM IST












