Bigg Boss 19: इस वीकेंड पर बिग बॉस 19 के घर से कटा दो कंटेस्टेंट का पत्ता, फूट-फूटकर रोईं अशनूर कौर और तान्या मित्तल

इस वीकेंड पर बिग बॉस 19 के घर से कटा दो कंटेस्टेंट का पत्ता, फूट-फूटकर रोईं अशनूर कौर और तान्या मित्तल
शो बिग 19 धीरे धीरे ये शो फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। नए नए ट्वीस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है। 'वीकेंड का वार' में इस बार घर से एक साथ दो कंटेस्टेंट्स एविक्ट हो गए।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शो बिग 19 धीरे धीरे ये शो फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। नए नए ट्वीस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है। 'वीकेंड का वार' एपिसोड की शुरुआत क्रिकेटर्स झूलन गोस्वामी और अंजुम चोपड़ा की एंट्री से हुई। सलमान खान ने दोनों दिग्गजों को वर्ल्ड कप लिए बधाई दी। इसके बाद सलमान खान ने तान्या मित्तल पर फ्लर्ट करने का आरोप लगाने के लिए अभिषेक बजाज को जमकर फटकार लगाई। 'वीकेंड का वार' में इस बार घर से एक साथ दो कंटेस्टेंट्स एविक्ट हो गए। इस हफ्ते गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी नॉमिनेटेड थे। वहीं, अशनूर बुरी तरह टूट गईं और अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

अभिषेक के जाने पर फूट-फूटकर रोईं अशनूर

एविक्ट होने पर नीलम गिरी रोने लगीं जिसके बाद सलमान ने उन्हें कहा- 'रोइए नहीं, आप बहुत अच्छा खेली हैं।' जाते-जाते नीलम ने अरमान को आई लव यू कहा और बिग बॉस से कहा कि वो घर से नहीं जाना चाहतीं। अभिषेक के जाने से अशनूर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने अभिषेक को तसल्ली देते हुए कहा- 'तुम वापस आओगे, सीक्रेट रूम वगैरह जैसा कुछ होगा।' वहीं अभिषेक ने अशनूर से कहा- 'मैं ट्रॉफी नहीं जीता तो क्या, दिल तो जीतकर जा रहा हूं।' अभिषेक ने अशनूर को घर से जीतकर आने के लिए भी कहा।

यह भी पढ़े -रेखा पर क्यों नहीं दिखता उम्र का असर, अभिनेत्री ने बताया अपनी खूबसूरती का राज

सलमान खान ने अशनूर को किया अलर्ट, और अभिषेक को लगाई फटकार

सलमान खान ने अभिषेक बजाज को शनिवार को गार्डन का गेट खुला रखने पर बहस करने के लिए खरी-खोटी सुनाई है। सलमान ने गौरव खन्ना को सलाह दी कि अगर अभिषेक उनकी बातों को ईगो पर ले लेते हैं तो वो उनसे कुछ कहा ही ना करें। इसके बाद सलमान ने अशनूर को अलर्ट करते हुए कहा- 'अभिषेक अपनी हंसी की आड़ में आपका पूरा गेम खा गए हैं।' तान्या पर फ्लर्ट करने का आरोप लगाने के लिए भी सलमान अभिषेक पर भड़कते नजर आए है। उन्होंने कहा- 'अगर बॉडी शेमिंग गलत है तो किसी पर इस तरह के आरोप लगाना उससे भी ज्यादा गलत है।'

Created On :   10 Nov 2025 11:14 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story