Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर आया बड़ा अपडेट, सनी देओल टीम ने उनके स्वास्थ्य को लेकर दी ये जानकारी

धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर आया बड़ा अपडेट, सनी देओल टीम ने उनके स्वास्थ्य को लेकर दी ये जानकारी
धर्मेंद्र की तबीयत काफी दिनों से नासार बनी हुई हैं। वे कई दिनों से उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती है। सोमवार की रात उनके परिवार के कई सदस्य और कई सेलेब्स उनसे मिलने पहुंचे।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के अभिनेता और मसहूर अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत काफी दिनों से नासार बनी हुई हैं। वे कई दिनों से उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती है। सोमवार की रात उनके परिवार के कई सदस्य और कई सेलेब्स उनसे मिलने पहुंचे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई भ्रमक खबरे परोसी जा रही है, उनका निधन हो गया है, जिस वजह से उनके फैंस में नाराजगी देखने को मिली है। इस बीच सनी देओल की टीम का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें धर्मेंद्र की सेहत को लेकर बताया गया है।

सनी देओल की टीम ने क्या कहा?

सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र की सेहत के बारे में बताया, "धर्मेंद्र जी की हालत स्थिर है। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आगे के अपडेट उपलब्ध होने पर साझा किए जाएंगे। प्लीज, उनके स्वास्थ्य के बारे में झूठी अफवाहें न फैलाएं। सभी से अनुरोध है कि उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।"

सनी देओल दिखाई दे रहे दुखी

बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र का उपचार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा है। जहां पर उनकी हालत को देखने के लिए सनी देओल और परिवार के कई सदस्य सोमवार को पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में सनी देओल काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं, उनके चेहरे की शिकन देखकर फैंस को बड़ा झटका लगा है।

धर्मेंद को लिए फैंस कर रहे प्रार्थना

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धर्मेंद्र की सलामती के लिए फैन अपने घर में प्रार्थन कर रहा है। इसके लिए उसने अपने परिवार के साथ हवन भी कराया। अन्य वीडियो में फैंस धर्मेंद्र की फोटो लगाकर उनके नाम की पूजा भी करवा रहे हैं। और वे जल्द स्वस्थ हो जाए, ऐसी कामना भी कर रहे हैं।

Created On :   11 Nov 2025 2:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story