अपकमिंग फिल्म: अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने एडवांस बुकिंग से कमा लिए इतने करोड़, क्या दे दे प्यार दे का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड

अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने एडवांस बुकिंग से कमा लिए इतने करोड़, क्या दे दे प्यार दे का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ चर्चा का विषय बनी हुई है। साल 2019 में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था इस फिल्म के गानों को भी काफी पसंद किया गया था। अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी एक एज गैप वाले कपल की लव स्टोरी है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से फैंस फिल्म की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं। वहीं फिल्म एडवांस बुकिंग भी शुरु हो गई है। फिल्म ने रिलीज से पहले करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है।

एडवांस बुकिंग से की इतनी कमाई

खबरों के मुताबिक दे दे प्यार दे 2 ने एडवांस बुकिंग से कुछ खास कमाई नहीं की है। फिल्म ने 2.4 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं। फिल्म के 4725 शोज क सिर्फ 16772 टिकट्स बिके हैं। फिल्म को रिलीज होने में एक दिन ही बचा है और ये कमाई बहुत ही ज्यादा कम लग रही है।

क्या दे दे प्यार दे का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड

अजय देवगन की साल 2019 में आई दे दे प्यार दे ने ओपनिंग डे पर 8.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। जो उस समय के हिसाब से काफी अच्छी कमाई है। मगर अब दूसरे पार्ट की एडवांस बुकिंग को देखकर लग रहा है ये पहले पार्ट का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी। दे दे प्यार दे 2 के बजट की बात करें तो इसे अभी साफ नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म करीब 100 करोड़ में बनकर तैयार हुई होगी। दे दे प्यार दे 2 में अजय और रकुल के साथ आर माधवन, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। दे दे प्यार दे 2 सिनेमाघरों में कल 14 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Created On :   13 Nov 2025 1:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story