फिल्म कलेक्शन: अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ सिनेमाघरों में कर रही कमाल, 50 करोड़ से इंच भर दूर है फिल्म, जानें छठे दिन का कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी ये रोमांटिक कॉमेडी 2019 की हिट फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है। अंशुल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में आर माधवन, जावेद जाफरी, मीज़ान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दत्ता ने भी अहम रोल प्ले किया है। फिल्म की कहानी ठीक वहीं से शुरू होती है जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। ‘दे दे प्यार दे 2’ भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की थी लेकिन बाद में इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई। चलिए जान लेते हैं अब तक फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।
‘दे दे प्यार दे 2’ कलेक्शन
‘शैतान’ के बाद आर माधवन और अजय देवगन एक बार फिर ‘दे दे प्यार दे 2’ में नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में अजय और रकुल की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और उनके ऑन-स्क्रीन तालमेल की खूब तारीफ हो रही है। वैसे इसे पहले दिन से ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और इसकी पहले दिन की कमाई अजय की पिछली फ़िल्म, सन ऑफ़ सरदार 2 से भी ज़्यादा रही थी। हालांकि, बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद, ‘दे दे प्यार दे 2’ पहले हफ्ते में कमाई के लिए स्ट्रगल कर रही है।
इस बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के पहले दिन 8.75 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म ने 12.25 करोड़, तीसरे दिन 13.75 करोड़, चौथे दिन 4.25 करोड़ और 5वें दिन 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबित ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 3.70 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ ‘दे दे प्यार दे 2’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 47.75 करोड़ रुपये हो गई है।
यह भी पढ़े -धनुष के साथ फिर से और भी फिल्मों में काम करना चाहती हैं कृति सेनन, बोलीं- 'मैं उनकी बड़ी प्रशंसक'
‘दे दे प्यार दे 2’ 50 करोड़ी बनने से इंचभर है दूर?
‘दे दे प्यार दे 2’ को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और इस फिल्म ने 47 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं अब ये फिल्म 50 करोड़ी बनने से इंचभर दूर रह गई है। इस आंकड़े को हासिल करने के लिए इस फिल्म को बस 3 करोड़ रुपये और चाहिए। बता दें कि इस फिल्म की लागत 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
Created On :   20 Nov 2025 10:31 AM IST












