सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: परिणीति-राघव ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, पोस्ट शेयर कर नाम भी किया है रिवील, जानिए क्या है नाम का मतलब

डिजिटल डेस्क, मुंबई। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले महीने पेरेंट्स बने हैं और उनके घर नन्हा मेहमान आया है। एक्ट्रेस इन दिनों मदरहुड एज्वॉय कर रही हैं और अक्सर अपनी स्टोरीज में न्यू मॉम से जुड़े फनी मीम्स शेयर करती रहती हैं। इसी बीच कपल ने अपने बेटे की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है। उन्होंने बेटे का नाम रिवील करने के साथ उसका मतलब भी फैंस को बताया है।
यह भी पढ़े -श्री सत्य साईं बाबा का जन्म शताब्दी समारोह ऐश्वर्या राय बताया फाइव 'डी' का महत्व, पीएम मोदी के सम्मान में कहे खास शब्द
परिणीति-राघव ने ये रखा बेटे का नाम
परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दो फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वो बेटे के पैर को किस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो शेयर करने के साथ बेटे का नाम नीर बताया है। परिणीति ने इस नाम का बहुत प्यारा मतलब बताया है।
नीर का मतलब पानी होता है। परिणीति ने इसे बहुत खूबसूरती से डिस्क्राइब किया है उन्होंने लिखा- 'जलस्य रूपं, प्रेमस्य स्वरूपं — 'तत्र एव नीर।' हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने उसका नाम 'नीर' रखा - शुद्ध, दिव्य, असीम।' नीर नाम फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। वो इस यूनिक नाम के लिए परिणीति और राघव की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -'गर्व चेहरे पर था, मां के पहरे पर था', फरहान अख्तर ने साझा की फिल्म '120 बहादुर' के नए गाने की झलक
सेलेब्स रख रहे हैं खास नाम
परिणीति चोपड़ा से पहले बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपने बच्चों के नाम यूनिक रखे हैं। सोनम कपूर ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। वहीं परिणीति की बहन प्रियंका ने बेटी का नाम मालती अपनी नानी के नाम पर रखा है। आलिया भट्ट की बेटी का नाम राहा है। जिसका उन्होंने बहुत ही प्यार मतलब बताया था।
Created On :   19 Nov 2025 2:01 PM IST












