Dhurandhar Trailer Release: रणवीर सिंह-संजय दत्त की 'धुरंधर' फिल्म का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, मल्टी स्टारर मूवी का फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह के फर्स्ट लुक के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है। उसके बाद से ही फैंस बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। बता दें, ये फिल्म 5 दिसंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का आज (18 नवंबर) को ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह एक्शन मोड में नजर आए हैं। रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना के साथ अन्य स्टार्स भी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं।
कैसा रहा ट्रेलर?
धुरंधर के ट्रेलर की बात करें तो, ये बहुत ही दमदार एक्शन ट्रेलर नजर आ रहा है। रणवीर सिंह जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल तीनों ही विलेन का रोल निभा रहे हैं। ये फिल्म भारत और पाकिस्तान को लेकर बनी है और इसका ट्रेलर बहुत ही ज्यादा इंप्रेसिव नजर आ रहा है।
यह भी पढ़े -टाइगर श्रॉफ को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ देखकर खुश हुए जैकी श्रॉफ, शेयर की वीडियो
तीन विलेन वाली फिल्म
इस फिल्म में तीन विलेन नजर आ रहे हैं, जो संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल हैं। तीनों ही विलेंस रणवीर सिंह को दबाते हुए दिख रहे हैं। तीनों विलेन ही दमदार और स्ट्रॉन्ग लुक में नजर आ रहे हैं और फैंस भी बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं।
फैंस दे रहे प्रतिक्रिया
इस फिल्म का ट्रेलर तक फैंस को बहुत ही ज्यादा पसंद आया है। फैंस ने ट्रेलर के नीचे कई कमेंट्स भी किए हैं। एक शख्स ने कहा है कि आदित्य धर के लिए हैट्स ऑफ। दूसरे शख्स ने लिखा है कि ये फिल्म एक ब्लास्ट मूवी होगी, अक्षय, अर्जुन, आर माधवन और संजय दत्त की एक्टिंग बहुत ही ज्यादा नेचुरल लग रही है।
Created On :   18 Nov 2025 3:04 PM IST












