Tara Sutaria birthday: तारा सुतारिया ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया को किया किस, बर्थ डे सेलिब्रेशन में साथ काटा केक, वायरल हो रही है तस्वीरें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। तारा सुतारिया ने दोस्तों और रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ अपना 30वां जन्मदिन मनाया। ये तब हुआ जब दोंनों की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस के बर्थ डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें उनके दोस्त ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट की हैं। साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया है, इसमें तारा और वीर ने साथ मिलकर बर्थ डे का केक काटा। तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
यह भी पढ़े -करण आनंद ने नेपोटिज्म को बताया 'बेवजह का शोर', बोले- टैलेंट और हार्ड वर्क से बनेगी बात
केक काटने के बाद तारा ने किया वीर को किस
तारा सुतारिया ने बुधवार को दोस्त संग अपना जन्मदिन मनाया। इस बर्थ डे सेलिब्रेशन में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया भी शामिल हुए। ओरी की इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो वीडियो पोस्ट किया गया है, उसमें तारा ने पहले वीर पहाड़िया के साथ अपने बर्थ डे का केक काटा। इसके बाद वीर ने तारा को केक खिलाया। आखिर में तारा ने वीर को गालों पर दो बार किस किया। इस खूबसूरत पल को उनके दोस्तों ने रिकॉर्ड किया। सभी दोनों को चीयर कर रहे थे।
यह भी पढ़े -धनुष के साथ फिर से और भी फिल्मों में काम करना चाहती हैं कृति सेनन, बोलीं- 'मैं उनकी बड़ी प्रशंसक'
वीर ने तारा पर लुटाया प्यार
वीर पहाड़िया ने तारा सुतारिया के जन्मदिन के मौके पर अपनी और तारा की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इनमें उनकी हालिया छुट्टियों और इवेंट की भी तस्वीरें शामिल हैं। इन तस्वीरों के साथ ही वीर कैप्शन में तारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपना सबकुछ बताया है। वीर पहाड़िया की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी कमेंट कर तारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
Created On :   20 Nov 2025 11:09 AM IST












