Sonam Kapoor second pregnancy: स्टाइलिश अंदाज में सोनम कपूर ने किया दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान, प्रियंका-परिणीति ने दी बधाई, पति ने दिया जवाब
डिजिटल डेस्क, मुंबई। अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने आज बड़े ही खास अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें शेयर की हैं और अपना बेबी बंप दिखाकर ये गुड न्यूज दी है। बता दें सोनम कपूर शादी के 7 साल बाद दूसरी बार मां बनी हैं उन्होंने साल 2022 में बेटे वायु को जन्म दिया था। तस्वीरें देख कर फैंस एक्साइडेट हो गए है और सेलेब्स भी कपल को बधाईंया दे रहे हैं।
यह भी पढ़े -'ले जाएंगे तेरे सजना' में पवन सिंह ने सना सुल्तान को किया रोमांटिक हग, पलक मुच्छल संग फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज
तस्वीरों में दिखा सोनम का बेबी बंप
सोनम कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने गुलाबी रंग का फॉर्मल ड्रेस पहना है। तस्वीरों में सोनम कपूर का बेबी बंप नजर आ रहा है। सोनम की इस पोस्ट को कई सेलेब्स ने लाइक किया है और उस पर कमेंट किया है।
यह भी पढ़े -बर्थडे स्पेशल शादी की वजह से करियर पर लगा ब्रेक, आज बॉलीवुड पर कर रही हैं राज
सेलेब्स ने किया कमेंट
सोनम कपूर की पोस्ट पर परिणीति चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा है 'बधाई हो।' प्रियंका चोपड़ा ने लिखा 'शुभकामनाएं।' सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने सोनम की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है 'डबल ट्रबल'। करीना कपूर ने लिखा है 'सोना और आनंद।' शनाया कपूर और भूमि पेडनेकर ने पोस्ट पर दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है।
यह भी पढ़े -बर्थडे स्पेशल शादी की वजह से करियर पर लगा ब्रेक, आज बॉलीवुड पर कर रही हैं राज
फिल्म से दूर क्या करती हैं सोनम
शादी के बाद से सोनम ने फिल्मों से दूरी बना ली है। सोनम कपूर की आखिरी रिलीज फिल्म 'ब्लाइंड' थी जो 2023 ओटीटी पर रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्मों से दूरी बनाने बावजूद भी सोनम कपूर हर साल करोड़ों रुपये कमाती हैं। सोनम कपूर की कुल संपत्ति 115 करोड़ रुपये बताई जाती है। एक्ट्रेस एक साल में करीब 12 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं। सोनम और उनकी बहन रिये कपूर ने 2017 में रोसोन नाम का हाई-स्ट्रीट फैशन ब्रांड लॉन्च किया था। इस ब्रांड पर सोनम और रिया दोनों की इक्वल हिस्सेदारी है। सोनम सिर्फ फैशन में ही नहीं स्टार्टअप्स में भी इन्वेस्ट करती हैं। वे कई बड़े ब्रांड्स की एंबेसडर भी हैं, जिससे उनकी सालाना कमाई लगभग ₹6 करोड़ बताई जाती है। “स्टाइल आइकन, एक्ट्रेस और सक्सेसफुल बिजनेस वुमन और अब फिर से मॉम-सोनम कपूर अपनी ज़िंदगी को अपनी ही शर्तों पर खूबसूरती से जी रही हैं।
Created On :   20 Nov 2025 4:30 PM IST












