Inside Videos: स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल ने हल्दी में खूब की मस्ती, वुमेन क्रिकेटर टीम के खिलाड़ी भी आए नजर, इस दिन लेंगे सात फेरे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इनकी शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। बीते दिन शुक्रवार को हल्दी का फंक्शन रखा गया था जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। स्मृति और पलाश की हल्दी की इनसाइड फोटोज को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। इसी के बाद हल्दी में क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी मजकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
इनसाइड फोटोज और वीडियो वायरल
वायरल हो रहे वीडियो और फोटोज में पलाश और स्मृति साथ में नाचते-गाते हुए नजर आए। दोनों ने शादी से पहले जमकर हल्दी खेली। चेहरे हल्दी के साथ रंग देखने को मिला हल्दी के साथ उनकी होली भी हो गई। इन वीडियो और फोटोज पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
कब होगी शादी
पलाश और स्मृति 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं उनकी शादी में ढेर सारे सेलेब्स रहने वाले हैं। स्मृति और पलाश ने अपनी शादी में पीएम मोदी को भी इनवाइट किया है। उनकी शादी की फोटोज और वीडियो का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
खास अंदाज में किया था प्रपोज
बता दें पलाश और स्मृति बीते छह सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं पलाश ने हाल ही में स्मृति को प्रपोज करने का वीडियो शेयर किया था। उन्होंने स्मृति को स्टेडियम में ले जाकर घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Created On :   22 Nov 2025 11:20 AM IST












