मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप! अब कुशा कपिला को डेट कर रहे एक्टर? भड़की एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हुआ ब्रेकअप! अब कुशा कपिला को डेट कर रहे एक्टर? भड़की एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट
  • अर्जुन और कुशाा की फोटो वायरल
  • मलाइका से किया ब्रेकअप!
  • कुशा कपिला ने किया रिएक्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी टाउन के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं जो अपने काम से ज्यादा अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। दोनों को पार्टी से लेकर वेकेशन तक अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। बीच में दोनों की शादी की खबरें चर्चा में थी। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि, कपल का ब्रेकअप हो गया है। एक खबर ये भी है कि, मलाइका से ब्रेकअप के बाद अब अर्जुन कपूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। कुशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कई मजेदार पोस्ट अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले ही कुशा ने अपने तलाक की अनाउंसमेंट की थी। जिसके बाद कुशा की डेटिंग की खबरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है।

कुछ समय पहले ही हुआ कुशा का तलाक

कुशा पिछले कुछ समय से पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके तलाक के बारे में सभी को बताया था। पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनीं कुशा कपिला का नाम अब बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर से जुड़ रहा है। ऐसे में कुशा को अर्जुन कपूर को डेट करने की खबरें पता चली तो एक्ट्रेस ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

कुशा कपिला ने किया रिएक्ट

कुशा कपिला ने लिखा- रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद का एक फॉर्मेल इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा। मैं हर बार जब अपने बारे में कोई बकवास पढ़ती हूं तो बस ये प्रार्थना करती हूं कि मेरी मम्मी ना पढ़ लें ये सबष। उनकी सोशल लाइफ वैसे ही खराब चल रही है।

ऐसे उड़ी अफवाह

बता दें कि, हाल ही में कुशा कपिला करण जौहर के घर पार्टी में गईं थीं। जहां अर्जुन कपूर भी थे। उस पार्टी में मलाइका अरोड़ा नहीं पहुंची थी। जिसके बाद पार्टी का एक फोटो वायरल हुआ था जिसमें सभी लोग कैमरे की तरफ पोज देते नजर आ रहे थे और अर्जुन कुशा की तरफ देख रहे थे। इस फोटो के सामने आने के बाद से ही कुशा और अर्जुन की डेटिंग की खबरें उड़ना चालू हो गई थी।

Created On :   25 Aug 2023 5:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story