पद्मश्री से सम्मानित हुए अभिनेता मनोज जोशी, चाणक्य के किरदार से मिली पहचान

Actor manoj joshi honored Padma Shri by president ramnath kovind
पद्मश्री से सम्मानित हुए अभिनेता मनोज जोशी, चाणक्य के किरदार से मिली पहचान
पद्मश्री से सम्मानित हुए अभिनेता मनोज जोशी, चाणक्य के किरदार से मिली पहचान
हाईलाइट
  • पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा
  • बिशप क्रिसोस्तम
  • पुरातत्वविद् रामचंद्रन नागास्वामी
  • कानूनविद् वेदप्रकाश नंदा और प्रख्यात सितारवादक पंडित अरविंद पारिक भी शामिल थे।
  • इससे पहले 20 मार्च को आयोजित सम्मान समारोह में मशहूर संगीतकार इलैया राजा और शास्त्रीय गायक गुलाम मुस्तफा खान समेत 39 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से नवाजा गया था।
  • बॉलीवुड के सीनियर अभिनेता मनोज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के सीनियर अभिनेता मनोज जोशी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में सम्मानित पद्मश्री से सम्मानित किया गया। मनोज जोशी को चाणक्य के किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है। मनोज लंबे समय से थियेटर से भी जुड़े रहे है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी थिएटर से की। गुजराती एवं हिन्दी थिएटर में भी खूब काम किया। सन 1998 से अब तक मनोज जोशी ने 60 से अधिक फ़िल्मो में अभिनय किया है, जिनमें अधिकतर हास्य अभिनय है।

 

इन फिल्मों से मिली पहचान
 
हिंदी फिल्मों में मनोज जोशी ने कई यादगार किरदार निभाए हैं। उन्होंने देवदास, सरफरोश, आन, "गरम मसाला", "भागम-भाग" और "हलचल", हलचल, आगाज, चांदनी बार जैसी कई शानदार फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें हॉरर सीरियल "वो" में भी देखा गया। मनोज जोशी को असली पहचान 2003 में आई फिल्म "हंगामा" से मिली थी। इसके बाद वह "हलचल", "भूल भूलईया", "फिर हेरा फेरी" और "चुप-चुप "के जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आए। 

 

पिछले दिनों पाकिस्तानी कलाकारों के हिंदुस्तान में काम करने को लेकर दिए अपने बयाने के चलते मनोज काफी चर्चा में थे, उन्होंने कहा था पाकिस्तान के कलाकारों का जो होना होगा वह होगा लेकिन मेरे लिए देश सबसे ऊपर है। बता दें कि इस साल पद्म सम्मान के लिए चुने गए 84 लोगों में से शेष बचे 41 विशिष्ट नागरिकों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कार से सभी को नवाजा। इस सम्मान समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई हस्तियां उपस्थित रहीं। 

 


 

इससे पहले 20 मार्च को आयोजित सम्मान समारोह में मशहूर संगीतकार इलैया राजा और शास्त्रीय गायक गुलाम मुस्तफा खान समेत 39 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से नवाजा गया था। पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा, बिशप क्रिसोस्तम, पुरातत्वविद् रामचंद्रन नागास्वामी, कानूनविद् वेदप्रकाश नंदा और प्रख्यात सितारवादक पंडित अरविंद पारिक भी शामिल थे।  

Created On :   3 April 2018 8:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story