चार साल बाद जबरिया जोड़ी में जलवा बिखेरने को तैयार , फर्स्ट लुक जारी

चार साल बाद जबरिया जोड़ी में जलवा बिखेरने को तैयार , फर्स्ट लुक जारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई । चार साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी तैयार है। यह जोड़ी पिछली बार 2014 की सुपरहिट फिल्म "हंसी तो फंसी" में दिखाई दी थी। साल 2018 में यह जोड़ी फिर एकसाथ काम करती नजर आ रही हैं। परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा अब प्रशांत सिंह के डायरेक्शन में बन रही फिल्म "जबरिया जोड़ी" में दिखाई देंगे। "जबरिया जोड़ी" का सोमावार को फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म के पोस्टर में परिणीति और सिद्धार्थ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म की हीरोइन परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा - "फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं।" 

 

 


Created On :   21 Aug 2018 3:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story