सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन और राघव चड्ढा से मिलने के लिए फैमली के साथ मुंबई पहंची प्रियंका चोपड़ा ! एक्ट्रेस की मौजूदगी में हो सकता है रोका

Actress Priyanka Chopra to meet Raghav Chadha during the promotion of the series Citadel?
सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन और राघव चड्ढा से मिलने के लिए फैमली के साथ मुंबई पहंची प्रियंका चोपड़ा ! एक्ट्रेस की मौजूदगी में हो सकता है रोका
मनोरंजन सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन और राघव चड्ढा से मिलने के लिए फैमली के साथ मुंबई पहंची प्रियंका चोपड़ा ! एक्ट्रेस की मौजूदगी में हो सकता है रोका

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियों में हैं तो वहीं उनकी बहन परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को लगातार दो बार मुंबई में साथ में लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। जिसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चाएं सोशल मीडिया पर तेज हो गई। इसके बाद आप सांसद ने भी परिणीति-राघव को ट्वीट करके बधाई दी थी जिसके बाद दोनों का रिश्ता कंफर्म हो गया था, वहीं अब खबर आ रही है की जल्द ही बहन प्रियंका चोपड़ा राघव से मिलकर दोनों की शादी की बात करने वाली है। वहीं खबरे ये भी है कि, प्रियंका की मौजूदगी में दोनों का रोका भी हो सकता है। 

राघव चड्ढा से मिल सकती है प्रियंका चोपड़ा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पहली बार अपनी बेटी के साथ सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन और राघव चड्ढा से मिलने के लिए मुंबई आ गईं हैं। वहीं खबरे हैं कि, इस दौरान वे सिस्टर परिणीति के बॉयफ्रेंड और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा से मिल सकती हैं। फैमिली की मौजूदगी में एक छोटी सी सेरेमनी भी रखी जा सकती है। बता दें कि इससे पहले ये खबर आई थी कि अप्रैल में परिणीति और राघव की रोका सेरेमनी होगी और वे जल्द ही इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे। 

Parineeti संग डेटिंग की खबरों पर Raghav Chadha ने तोड़ी चुप्पी, फिर एक बार  साथ नज़र आये रुमर लवबर्ड्स

हार्डी संधू ने शादी की बात की कंफर्म 
 सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है। हार्डी ने डीएनए को दिए इंटरव्यू में कहा कि हां दोनों जल्द शादी कर सकते हैं और मैंने फोन कर परिणीति को बधाई भी दी है।

Parineeti Chopra AAP Leader Raghav Chadha Stepped Out For Lunch In Mumbai  See Amid Dating News Photos | In Pics: कल डिनर और आज लंच! Parineeti Chopra  के साथ मुंबई में दिखे

आप सांसद ने भी दी थी बधाई
इससे पहले आप नेता संजीव अरोड़ा ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर परिणीति-राघव को बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, "मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को अपनी हार्दिक बधाई देता हूं। उनके मिलन को ढेर सारा प्यार, खुशी और साथ मिले। मेरी शुभकामनाएं!!!"

 

 

Created On :   31 March 2023 8:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story