Debut: 10 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही ये एक्ट्रेस, इस वेबसीरीज में आएंगी नजर

Debut: 10 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही ये एक्ट्रेस, इस वेबसीरीज में आएंगी नजर

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। उनके फैंस उन्हें पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपने फैंस की इस इच्छा को पूरा करने के लिए पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता ने डिजिटल प्लेटफार्म पर आने का मन बना लिया है। जल्द ही सुष्मिता भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट "आर्या" से वेबसीरीज की दुनिया में कदम रखेंगी।

इस वेबसीरीज को राम माधवानी द्वारा निर्देशित किया जाएगा। 29 मार्च को यह रिलीज होगी। दर्शक इसे हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसकी शूटिंग पिछले साल दिसम्बर में शुरु हो गई थी, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर दी थी।

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता भले ही 10 साल से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो, लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपने बॉयफ्रेंड रोहन शालमन के साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। लंबे समय से उनकी शादी की चर्चा बनी हुई है। फैंस को भी उनकी शादी का इंतजार है। 

Created On :   11 Feb 2020 10:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story