फिल्म ताल के 21 साल पूरे, अनिल कपूर, अक्षय खन्ना ने याद किया
By - IANS News |13 Aug 2020 4:00 PM GMT
फिल्म ताल के 21 साल पूरे, अनिल कपूर, अक्षय खन्ना ने याद किया
मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड की हिट फिल्म ताल को गुरुवार को रिलीज हुए 21 साल हो गए हैं, इस मौके पर बॉलीवड अभिनेता अनिल कपूर और अक्षय खन्ना ने फिल्म में अपने काम को याद किया।
इस फिल्म को याद करने के लिए दोनों अभिनेताओं ने सोशल मीडिया का सहारा लिया।
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा, ताल के 21 साल पूरे होने पर जश्न मनाते हुए।
सुभाष घाई द्वारा निर्देशित फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म की स्टोरी से ज्यादा लोगों ने इसके गीत को सूब पसंद किया।
एवाईवी/आरएचए
Created On :   13 Aug 2020 4:00 PM GMT
Next Story