अर्जुन कपूर बने कॉर्नी

Arjun Kapoor became Cornie
अर्जुन कपूर बने कॉर्नी
अर्जुन कपूर बने कॉर्नी

मुंबई, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर कॉर्नी बन गए हैं।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कॉर्न (भुट्टा) का फिल्टर इस्तेमाल करते हैं। इस तरह से वह क्लिप में कॉर्न बन जाते हैं।

उन्होंने कहा, मैं आप सबसे बस यह पूछना चाहता हूं कि हम आपके हैं कौन..।

अर्जुन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, जवाब दो।

हाल ही में अर्जुन कपूर ने 2000 के आसपास की एक पुरानी तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ और डिजाइनर कुणाल रावल के साथ हैं। तस्वीर में स्मिथ जहां मुस्कुरा रहे हैं, वहीं अर्जुन गंभीर नजर आ रहे हैं।

अभिनेता की अगली फिल्म संदीप और पिंकी फरार है।

Created On :   23 April 2020 3:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story