बायकॉट ट्रेंड पर बोलना अर्जुन कपूर को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल 

Arjun Kapoor was heavily trolled for speaking on Boycott trend
बायकॉट ट्रेंड पर बोलना अर्जुन कपूर को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल 
बायकॉट ट्रेंड के खिलाफ बोलकर बुरे फंसे अर्जुन बायकॉट ट्रेंड पर बोलना अर्जुन कपूर को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीते कई महीनों से सोशल मीडिया पर फिल्मों को बायकॉट (बहिष्कार) करने का चलन चल पड़ा है। जिसके चलते कई बड़े-बड़े फिल्म स्टारों की मूवीज बॉक्स ऑफिस पर पिट रही हैं। हाल ही में इस ट्रेंड का शिकार आमिर खान अभिनीत लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की फिल्म "रक्षा बंधन" हो चुकी है। लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर हैशटैग बायकॉट बॉलीवुड का ट्रेंड चलाया जा रहा है। जिससे फिल्म रिलीज होने से पहले ही लोग द्वारा उनका बहिष्कार करना शुरु कर दिया जाता है। इस वजह से बॉलीवुड स्टार्स की मुश्किलें दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।

बॉयकॉट ट्रेंड पर चुप्पी तोड़कर बोले अर्जुन कपूर

मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान एक्टर अर्जुन कपूर बायकॉट ट्रेंड पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि एक्टर्स ने चुप रहकर गलती की और यह हमारी फिल्म इंडस्ट्री की शालीनता थी लेकिन लोग इसका फायदा उठाने लगे है। उन्होंने कहा, जब हम कोई फिल्म करते हैं और वो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करती है, तो उस समय लोग हमें हमारे काम की वजह से पसंद करते है, हमारे सरनेम की वजह से नहीं अब ये ज्यादा होने लगा है जो कि बहुत ही गलत है।"

अर्जुन आगे कहते हैं, "मुझे लगता है कि हम जितना सहन करते जा रहे हैं लोग इसे हमारी मजबूरी समझने लगे हैं और उन्होंने इसका फायदा उठाना शुरु कर दिया है। अर्जुन के इस बयान पर अब लोग उन पर निशान साधकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे है।" 

जमकर ट्रोल हुए अर्जुन

अर्जुन के बायकॉट ट्रेंड के खिलाफ बयान देने से लोग उन पर भड़क उठे हैं। एक्टर को सोशल मीडिया पर इसके लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स द्वारा उन्हें भद्दे कंमेन्टस किये जा रहे हैं, साथ ही उन्हें जमकर खरी खोटी भी सुनाई जा रही है। एक यूजर ने अर्जुन को ट्रोल करते हुए उनकी अब तक की सारी फ्लॉप फिल्में गिनवा दी हैं।

यहां तक की एक यूजर ने तो उन्होंने नेपो किड तक कह दिया। उसने लिखा- नेपो किड अर्जुन कपूर ने अपने फिल्मी करियर में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं और अगर वो नेपो किड न होते तो उन्हें शायद अपने जीवन में एक भी फिल्म करने का मौका नही मिलता। वहीं एक यूजर ने ट्रोल करते हुए उन्हें मलाइका अरोड़ा का बॉयफ्रेंड कह दिया। वहीं दूसरें यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि, आप  अपनी मूवी से ज्यादा मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड के नाम से ही जाने जाते हो। लोगों को धमकाने की कोशिश मत करना। यूजर ने ये भी लिखा कि अर्जुन आगे भी डिजास्टर फिल्म ही बनाएंगें।

 

Created On :   17 Aug 2022 2:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story