जनवरी में अथिया शेट्टी के साथ सात फेरे लेंगे के एल राहुल, बीसीसीआई के इस फैसले के बाद टीम इंडिया के उपकप्तान की शादी कंफर्म!

BCCI approves KL Rahuls leave, may marry Athiya Shetty in January
जनवरी में अथिया शेट्टी के साथ सात फेरे लेंगे के एल राहुल, बीसीसीआई के इस फैसले के बाद टीम इंडिया के उपकप्तान की शादी कंफर्म!
राहुल-अथिया शादी जनवरी में अथिया शेट्टी के साथ सात फेरे लेंगे के एल राहुल, बीसीसीआई के इस फैसले के बाद टीम इंडिया के उपकप्तान की शादी कंफर्म!

डिजिटल डेस्क मुंबई। क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। अब दोनों की शादी को लेकर कंफर्मेशन मिल गई हैं दोनों नये साल की शुरूआत के साथ पहले महीने में ही शादी करने जा रहे हैं। ये कंफर्मेशन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI के एक फैसले के बाद मिला है। BCCI ने क्रिकेटर केएल राहुल की पर्सनल छुट्टी को मंजूरी दे दी है। वह अब अगले महीने क्रिकेट खेलते नहीं दिखाई देंगे। माना जा रहा है कि वे जनवरी 2023 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 
 
सुनील शेट्टी ने भी किया था खुलासा

सुनील शेट्टी से एक इंटरव्यू के दौरान जब केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की शादी को लेकर प्रश्न पूछा गया था तो उन्होंने खुलासा किया था कि, उम्मीद करते हैं कि जल्द ही हमें इस बात का पता चल जाएगा कि शादी कब और कहां होगी। अभी दोनों अपने काम में व्यस्त हैं। शादी का फैसला दोनों के वर्किंग शेड्यूल को देख कर किया जाएगा। तभी से फैंस दोनों की शादी का बेसवरी से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब फैंस का ये इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने क्रिकेटर केएल राहुल की छुट्टी को मंजूरी दे दी हैं। बांग्लादेश दौरे के बाद राहुल का छुट्टीयों पर जाना कंफर्म हो गया है। 

राहुल ने मांगी थी पर्सनल लीव
राहुल ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से लीव को लेकर बातचीत भी की थी और पर्सनल लीव मांगी थी। जिसे अब BCCI ने मंजूरी दे दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरिज खत्म करने के बाद भारत की अगली सीरिज बांग्लादेश के साथ होनी है। बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। भारत का बांग्लादेश दौरा 4 दिसंबर से लेकर 26 दिसंबर तक चलेगा। शुरुआत में तीन वनडे खेले जाएंगे। इसके बाद 14 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वहीं बंग्लादेश दौरे के बाद केएल राहुल छुट्टी पर रहेंगे। अब उनकी छुट्टी का कारण उनकी और अथिया शेट्टी की शादी को माना जा रहा है।

नये साल में लेंगे साथ फेरे
अथिया और राहुल नये साल में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों की शादी की डेट अभी तक पता नहीं चली है लेकिन राहुल की छुट्टीयों से ये कंफर्म है कि दोनों जनवरी 2023 में शादी करेंगे। खबरों के अनुसार, दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई है। दोनों ने शादी के लिए आउटफिट भी सिलेक्ट कर लिए हैं। वहीं वेडिंग वेन्यू के लिए राहुल और अथिया ने सुनील शेट्टी के खंडाले वाले बंगले का भी रुख किया था जिसके बाद से माना जा रहा है कि दोनों होटल से शादी ना करके घर से ही शादी करेंगे।   

Created On :   3 Dec 2022 9:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story