भारती सिंह जल्द बनने वाली है मां, पैपराजी को बताया  कब घर में आयेंगी खुशीयां 

टेलीविजन की पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह जल्द बनने वाली है मां, पैपराजी को बताया  कब घर में आयेंगी खुशीयां 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टेलीविजन की पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह बहुत जल्द मां बनने जा रहीं हैं। भारती अपने खुशमिजाज और मजाकिया अंदाज से लोगो को हसाने ओर खुश करने के लिए जानी जाती हैं। वहीं भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है इसमें भारती सिंह पैपराजी से बात करती नजर आ रहीं हैं। भारती ने पैपराजी को अपने बच्चे का मामा बताया है। और उन्होंने ये भी बताया की उनका बच्चा दुनिया में कब आयेगा।

कब आएगा नन्हा मेहमान? 
दरअसल, भारती मुंबई में एक इवेंट के दौरान पैपराजी द्वारा स्पॉट हुईं और तभी पैपराजी ने उनसे पूछा, खुशखबरी कब मिलेगी और कितने महीने बाद? इस सवाल पर भारती ने फोटोग्राफर की चुटकी ले ली और जवाब दिया, की अरे वाह दाई मां इधर हैं। उनकी ये बात सुनकर सब हंस पड़े।उन्होंने पैपराजी को बच्चे का मामा बताते हुए कहा की आपको अप्रैल 2022 तक खुशखबरी मिल जायेगी। इसके बाद भारती ने कहा,  आप पहुंच जाएंगे ना अस्पताल।
भारती ने ये भी बताया की इमली और खट्टा खाने का उनका समय चला गया है। वह अच्छे से खाना खा रही हैं और उम्मीद कर रही हैं कि उनका बच्चा तंदुरुस्त हो।

 

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर पहली बार अपने बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर करते हुए फैंस से पूछा था, आपको क्या लगता है संता आएगा या संती? तब कई सेलेब्स और फैंस ने उन्हें लड़की होने के बारे में कहा था।
 वहीं भारती सिंह वीडियो में हरे रंग की सिंड्रेला ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। भारती सिंह के मेहनती और खूबसूरत अंदाज की इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की जा रही है। भारती सिंह पांच महीने प्रेग्नेंट हैं और वह इसके बावजूद लगातार काम कर रही हैं। भारती सिंह चाहती हैं कि बच्चा उनकी और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की तरह मेहनती हो, इसलिए वह प्रेग्नेंसी के आखिरी समय तक काम करना चाहती हैं।

Created On :   31 Dec 2021 6:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story