Bigg Boss का ये नियम नहीं हैं होस्ट सलमान को पसंद 

Bigg Boss host salaman khan does not like this rule of the show
Bigg Boss का ये नियम नहीं हैं होस्ट सलमान को पसंद 
Bigg Boss का ये नियम नहीं हैं होस्ट सलमान को पसंद 

डिजिटल डेस्क,भोपाल। "Bigg Boss 11" जल्द ही शुरू होने जा रहा हैं। हमेशा से ही ये शो सुर्खियों में रहा है। कभी सलमान क गुस्सा, कभी कंटेस्टेंट के झगड़ों, तो कभी भद्दी और आपत्तिजनक बातों के लिए। इस बार भी इस शो से इसी तरह की उम्मीद की जा रही है। शो के शुरू होने से ठीक पहले, Bigg Boss 11 के मेकर्स और होस्ट सलमान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात की। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने कहा कि शो में एक नियम को इस सीजन में बदलना चाहते हैं। सलमान ने कहा कि "मुझे बस एक ही चीज सहीं नहीं लगती जो पहले हफ्ते का एलिमिनेशन होता है, क्योंकि तब तक सब एक दूसरे को जान नहीं पाते। तो मुझे लगता है इसके बारे में सोचना चाहिए।"

आपको बता दें कि सलमान खान इस शो के एक एपिसोड होस्ट करने के लिए 11 करोड़ रुपए ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक एपिसोड के लिए इतना पैसे चार्ज करने वाले वो दुनिया के एकलौते एक्टर बन गए हैं। 

बिग बॉस का ये 11 वां सीजन है पिछले कई सीजन से सलमान ही इस शो को होस्ट कर रहे हैं। वैसे कमाई के मामले प्रियंका भी पीछे नहीं है। अमेरिकी टीवी शो में लीड निभा रही प्रियंका को फोर्ब्स ने कमाई के मामले में दुनिया की सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस की सूची में उन्हें 8वां स्थान दिया है। बिग बॉस में इस बार शामिल होने वाले लोगों के नाम धीरे धीरे में मीडिया में सामने आ रहे हैं।

 

Created On :   28 Sep 2017 2:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story