रणवीर सिंह को बर्थडे पर GF दीपिका से मिलने वाला है सरप्राइज

birthday special: Deepika padukone will give a surprise to ranveer singh on the set of simba
रणवीर सिंह को बर्थडे पर GF दीपिका से मिलने वाला है सरप्राइज
रणवीर सिंह को बर्थडे पर GF दीपिका से मिलने वाला है सरप्राइज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का आज 06 जुलाई को बर्थडे है। करोड़ों लड़कियों के दिल धड़कन बने रणवीर आज 33 साल के हो गए है। रणवीर उन यंग ब्रिगेड में से एक हैं, जो अक्‍सर फैंस का सम्मान करते नजर आ जाते हैं। जगह कोई भी हो और उनका मूड कैसा भी हो अगर रणवीर को उनके फैंस मिल जाएं तो वो उनसे जरूर मिलते और साथ सेल्‍फी भी खिंचवाते हैं। साथ ही वो अपने से बड़ों का सम्‍मान करना बखूबी जानते हैं, जिसकी झलक अवॉर्ड समारोह में दिख ही जाती है। आज रणवीर इंडस्ट्री के टॉप एक्टर के साथ-साथ एक रोल मॉडल भी बन चुके हैं।

 

ranveer singh AND DEEPIKA के लिए इमेज परिणाम

 


क्‍या है दीपिका का प्‍लान ? 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्‍टोरी अब किसी से छुपी नहीं है। दोनों एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं। खबरें तो ये भी हैं कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। ऐसे में रणवीर के बर्थडे पर दीपिका ने खास सरप्राइज देने का प्‍लान बनाया है। सूत्रों के मुताबिक, दीपिका रणवीर के बर्थडे पर हैदराबाद जाने वाली हैं और वहां जा कर वो उन्‍हें उनका सरप्राइज गिफ्ट देंगी। दरअसल रणवीर इन दिनों हैदराबाद में फिल्‍म "सिंबा" की शूटिंग में बिजी हैं।

 

ranveer singh IN SIMBA के लिए इमेज परिणाम

 

एक्टिंग के लिए किया स्ट्रगल

एक वक्त था जब बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए अपनी एक्टिंग को निखारने के लिए रणवीर थिएटर किया करते थे। रणवीर ने जब थिएटर ज्वाइन किया था तब उनको अपने क्राफ्ट के लिए सेट में चाय समोसा तक लाना पड़ता था, लेकिन रणवीर को कभी कुर्सी ठीक करने से ज्यादा मौका नहीं मिल पाया फिर भी रणवीर ने हार नहीं मानी। इसके लिए उन्होंने बहुत स्ट्रगल किया है, लेकिन अपनी पहली ही फिल्म "बैंड बाजा बारात" से उन्होंने खुद को साबित कर दिया।

 

ranveer singh IN BAND BAJA BARAT के लिए इमेज परिणाम

 

 

एड एजेंसी में बतौर असि‍स्टेंट डायरेक्‍टर का काम किया

रणवीर जब अमेरिका से मास कम्‍यूनिकेशन उन्‍हें 3 सालों त‍क स्‍ट्रगल करना पड़ा। स्‍ट्रगल के दिनों में उन्‍होंने एक एड एजेंसी में बतौर असि‍सटेंट डायरेक्‍टर काम किया, लेकिन उनका झुकाव तो एक्टिंग की ओर था। इसके बाद रणवीर ने थियेटर ज्‍वाइन कर लिया लेकिन यहां भी उन्‍हें बैक स्‍टेज का काम सौंपा गया। उस दौरान उन्‍हें चाय बनाना, सीट लगाना, रिहर्सल करवाने का काम करना पड़ता था, लेकिन इसके साथ-साथ उन्‍होंने फिल्‍मों में काम की तलाश जारी रखी। आखिरकार उन्‍हें मौका मिल ही गया। रणवीर ने 2010 में यशराज फिल्म्स की बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में एंट्री की थी और आज उन्हें बॉलीवुड में 8 साल हो चुके हैं।

बैंड बाजा बारात से पहले भी रणवीर को तीन फिल्‍मों के ऑफर्स मिले थे जिसे उन्‍होंने ठुकरा दिया था। पहली फिल्‍म के हिट होने के बाद वो "लेडीज वर्सेज रिक्‍की बहल" में नजर आए। इसके बाद उन्‍होंने लुटेरा की। रणवीर सफल फिल्‍मकारों में से एक संजय लीला भंसाली की पहली पसंद हैं। भंसाली ने रणवीर के साथ "रामलीला", बाजीराव मस्‍तानी और पद्मावत में काम किया है। तीनों ही फिल्‍में सुपरहिट रही थी। इसके अलावा वो दिल धड़कने दो, गुंडे और फाइडिंग फैनी जैसी फिल्‍मों में भी नजर आ चुके हैं।

 

ranveer singh IN SIMBA के लिए इमेज परिणाम

 

लुक्स को लेकर बटोर लेते है सुर्खियां

रणवीर हमेशा अपने लुक को लेकर खबरों में बने रहते हैं। उनके बीयर्ड लुक के तो लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी फैन है। अवॉर्ड फंक्शन हो या एयरपरोर्ट वो जहां भी जाते है अपने अतरंगी अंदाज से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। इतना ही नहीं अगर आज यंगस्टर्स में और पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में बीयर्ड का ट्रेंड बढ़ा है तो उसका क्रेडिट रणवीर को जाता है। 

 

ranveer singh IN SIMBA के लिए इमेज परिणाम

 

इन फिल्‍मों में आएंगे नजर 

रणवीर की आने वाली फिल्म रोहित शेट्टी की "सिंबा", कबीर खान की "1983 द फिल्म" और जोया अख्तर की "गली ब्वॉय" है।

 

 

ranveer singh के लिए इमेज परिणाम

 

रणवीर सिंह से जुडे़ इंटरेस्टींग फैक्ट्स 

- क्लास में "छैंया-छैंया" सॉन्ग सुनने पर रणवीर को स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया था।

- कॉलेज के बाद रणवीर  ने OM एडवरटाइजिंग एजेंसी में कॉपी एडिटर का काम किया था। 

 

ranveer singh and AHANA DEOL के लिए इमेज परिणाम

 

- जब रितिक रोशन स्टार थे, तब रणवीर अपने फ्रेंड्स के साथ गली क्रिकेट खेला करते थे। एक बार जूहू में जब रणवीर क्रिकेट खेल रहे थे, तभी रितिक रोशन की कार उनके सामने से निकली। उन्होंने रितिक की कार का पीछा इसलिए किया ताकि वो रितिक को पीछे से देख सकें।

- जब रणवीर यूएस में पढ़ाई कर रहे थे, उस दौरान उनका अफेयर आहना देओल के साथ था, लेकिन बॉलीवुड में आते ही दोनों अलग हो गए। 

- रणवीर का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है, लेकिन बॉलीवुड में उन्हें रणवीर सिंह के नाम से जाना जाता है। 

 

ranveer singh and ranbir kapoor के लिए इमेज परिणाम

 

- रणवीर अपने नाम के पीछे अपने सरनेम का यूज नहीं करते हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि भवनानी सरनेम के साथ उनका नाम काफी लंबा और बड़ा हो जाएगा। और इसके अलावा इस पूरे नाम की वजह से उनका नाम बॉलीवुड में एक ब्रांड की तरह भी नहीं दिखता।

- अपना नाम इसलिए भी बदलना चाहते थे क्‍योंकि उनका नाम रणबीर कपूर की तरह साउंड करता था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना ये फैसला बदल लिया था।  

- रणवीर सिंह एक्ट्रेस सोनम कपूर के कजिन ब्रदर है। दरअसल सोनम और रणवीर के दादा कजिन थे इस हिसाब से ये दोनों स्चार्स भी एक दूसरे के कजिन्स हुए।

 

ranveer singh AND SONAM KAPOOR के लिए इमेज परिणाम

 

- रणवीर काफी फनी किस्म के आदमी हैं और इसके साथ ही वो एक अच्छे रैपर भी हैं। 

Created On :   6 July 2018 6:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story