जैकलीन की पार्टी में लगा सितारों का मेला, सलमान भी हुए शामिल

जैकलीन की पार्टी में लगा सितारों का मेला, सलमान भी हुए शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कमबैक कर रहे बॉबी देओल स्टारर फिल्म "रेस 3" को रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन लगता है कि इस फिल्म की स्टारकास्ट में शानदार बॉंडिंग बन गई है। फिल्म की लीडिंग लेडी जैकलिन फर्नांडीज ने शुक्रवार की शाम मुंबई में अपने रेस्टोरेंट के उद्घाटन के मौके पर एक पार्टी दी थी। इस पार्टी में "रेस 3" की स्टारकास्ट ने पहुंचकर जैकलीन की पार्टी को खास बना दिया।

                  


हाल ही में शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर अपने पति आनंद अहुजा के साथ इस पार्टी में पहुंची। सोनम के चेहरे पर हमेशा की तरह उनकी जानी-पहचानी मुस्कान थी।

                 


वहीं सलमान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म "लवरात्री" से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे एक्टर आयुष शर्मा भी अपनी बीवी अर्पिता और बेटे आहिल के साथ पार्टी में शामिल हुए।

                 


जैकलीन के करीबी दोस्त सलमान खान भी इस पार्टी में पहुंचे। सलमान की मौजूदगी ने जैकलीन की इस पार्टी में चार चांद लगा दिए।

                 


वहीं लम्बे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे बॉबी देओल भी अपनी पत्नी तान्या के साथ यहां पर नजर आए।

                 


झक्कास अनिल कपूर भी बीवी सुनीता कपूर के साथ जैकलीन को बधाई देने पहुंचे और वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को अपने अंदाज से खुश कर दिया।

                  


"रेस 3" के डायरेक्टर और मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी हमेशा की तरह अपनी कूल स्टाइल में यहां स्पॉट किए गए। वहीं एक्ट्रेस डेज़ी शाह भी अपनी कोस्टार जैकलिन को मुबारकबाद देने पहुंचीं।

                  


सलमान की क्लोज फ्रेंड यूलिया वेंतूर भी इस पार्टी में शरीक हुईं। गौरतलब है कि यूलिया ने "रेस 3" में "सेल्फिश" गाना गाया है और इसी गाने के साथ वो बतौर प्लेबैक सिंगर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं हैं। 

Created On :   3 Jun 2018 8:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story