कंपोजर सचिन सांघवी को परिवार के साथ जन्मदिन मनाना पसंद
By - IANS News |13 Jun 2020 10:30 PM GMT
कंपोजर सचिन सांघवी को परिवार के साथ जन्मदिन मनाना पसंद
मुंबई, 14 जून (आईएएनएस) लोकप्रिय संगीतकार की जोड़ी सचिन-जिगर के सचिन सांघवी का रविवार को जन्मदिन है और वह अपना विशेष दिन परिवार के साथ मनाएंगे।
एक सूत्र के अनुसार, उन्हें अपने जन्मदिन पर घर पर रहना और परिवार व घर पर बने गुजराती भोजन के साथ जश्न मनाना काफी पसंद हैं।
इस बारे में सचिन ने कहा, मुझे परिवार के साथ जन्मदिन मनाना पसंद है और इस साल भी हम वही करने वाले हैं। इस लॉकडाउन की एक अच्छी बात यह रही कि हमें अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिला। मुझे आशा है कि परिस्थिति में सुधार आएगा और हम अपने सामान्य जीवन में लौट सकेंगे।
Created On :   14 Jun 2020 4:00 AM GMT
Tags
Next Story