क्या अर्जुन के लिए स्वादिष्ट केक मलाइका ने बनाया?

Did Malaika make delicious cake for Arjun?
क्या अर्जुन के लिए स्वादिष्ट केक मलाइका ने बनाया?
क्या अर्जुन के लिए स्वादिष्ट केक मलाइका ने बनाया?

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक केक की तस्वीर साझा की है। माना जा रहा है कि इसे उनकी कथित गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने बनाया है।

अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक ईस्टर केक का बूमरैंग साझा किया। उन्होंने दिल के आकार की इमोजी के साथ कैप्शन में हर (उसका) लिखा।

अर्जुन और मलाइका हालिया दिनों में अपने रिश्ते को लेकर काफी खुल गए हैं। डिनर डेट से लेकर पार्टी और फिल्मों की स्क्रीनिंग में भी शामिल होने के दौरान दोनों कई बार कैमरों में कैद हुए हैं।

फिल्मों की बात करें तो अर्जुन अपनी अगली फिल्म संदीप और पिंकी फरार में परिणीति चोपड़ा संग नजर आएंगे।

Created On :   13 April 2020 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story