पद्मावत के लिए रणवीर को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड तो रोने लगीं दीपिका

पद्मावत के लिए रणवीर को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड तो रोने लगीं दीपिका

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रविवार को माया नगरी में एक बार फिर सितारों की रौनक देखने को मिली। मौका था स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स का। इस अवॉर्ड फंक्शन की रौनक रहे न्यूली वेड रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण। दोनों ही कलर कॉर्डिनेटेड आउटफिट में नजर आए। दोनों का लुक चर्चा में रहा। वहीं दोनों की खुशी तब और बढ़ गई जब रणवीर सिंह को पद्मावत के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। पति रणवीर को अवॉर्ड मिलते ही पत्नी दीपिका इमोशनल हो गई।

 

रणवीर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दीपिका के आंखों में आंसू हैं। कैप्शन में लिखा है- प्राउड वाइफी स्टेज पर अवॉर्ड लेने वक्त रणवीर ने खास स्पीच दी। उन्होंने कहा, ""फिल्म में तो मुझे रानी नहीं मिली, लेकिन असल जिंदगी में मुझे मेरी रानी मिल चुकी है। रणवीर ने दीपिका को कहा- बेबी, आई लव यू। पिछले 6 साल में मैंने कुछ भी हासिल किया है, क्योंकि आपने मुझे ग्राउंडेड रखा, सेंटर्ड रखा। इन सभी के लिए शुक्रिया। पति की स्पेशल स्पीच को सुनने के बाद दीपिका इमोशनल हो गईं। रणवीर ने दीपिका के अलावा अपने माता-पिता और बहन को थैंक्यू कहा। रणवीर ने बेस्ट एक्टर का ये अवॉर्ड अपनी दादी को समर्पित किया। बता दें, कुछ समय पहले रणवीर की दादी का निधन हुआ है।

Created On :   17 Dec 2018 4:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story