प्रियंका और निक की शादी की किसी तरह की फोटो या वीडियो लीक ना हो इसका पुख्ता इंतजाम किया गया है। वायरल हुए शादी से जुड़े कार्ड में साफ तौर पर लिखा गया है कि शादी के वेन्यू में कोई भी फोन लेकर नहीं आ सकता। खासतौर पर ऐसा फोन जिसमें कैमरा है, या स्मार्टफोन अलाउड नहीं है। हालांकि फोन MEW द्वारा परमिशन के बाद रखा जा सकता है। फोन ले जाने पर कैमरा को टेप से सील कर दिया जाएगा। जिससे किसी तरह से तस्वीरें लीक ना हों। यही नहीं शादी के वेन्यू में पहुंचने वाले सभी स्टाफ मेंबर्स के पास उनका कार्ड होना भी जरुरी है। कार्ड खोने पर MEW को जानकारी देना जरुरी है।
रैंप वॉक
आज निक जोनास के धर्म के मुताबिक क्रिश्चियन रीति रिवाजों से दोनों की शादी होगी। एक रिपोर्ट के अनुसार आज होने वाली वेस्टर्न वेडिंग में प्रियंका व्हाइट कलर के गाउन में बारदारी लॉन में रैंप वॉक करेंगी। इस शादी के बीच प्रियंका और निक के परिवार के लोग स्पीच भी देंगे। वहीं कल 2 दिसंबर यानी रविवार को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों एक दूसरे संग सात फेरे लेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इस दिन प्रियंका लाल रंग का लहंगा पहने नजर आएंगी।
ग्रैंड रिसेप्शन
मीडिया खबरों के अनुसार शादी के बाद प्रियंका सीधा दिल्ली आएंगी। 2 दिसंबर को शादी के बाद प्रियंका -निक और दोनों का परिवार दिल्ली पहुंचेंगा और 4 दिसंबर को एक ग्रैंड रिसेप्शन होगा। हालांकि मुंबई में होने वाले रिशेप्शन की जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है।