- चुनाव आयोग की ओर से शाम 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इसमें 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
- दुनियाभर में अब तक कोविड से 25 लाख लोगों की मौत
- जीडीपी के आंकड़े आने से पहले टूटा शेयर बाजार, 1000 अंक लुढ़का सेंसेक्स
- इंदौर की सुंदरता को खराब करने वालों पर होगी एफआईआर
- जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने इस वर्ष 56 दिनों में 591 बार तोड़ा संघर्षविराम
33 की हुईं बर्थ-डे गर्ल रिहाना, भारत में मचा रखा है हंगामा , जानिए इस विवादित सिंगर से जुड़ी कुछ बातें

डिजिटल डेस्क (भोपाल)। अमेरिका की पॉप गायिका रिहाना (Rihanna) आज (20 फरवरी) 33वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही हैं। हॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने किसान आंदोलन पर ट्वीट कर भारत में हंगामा खड़ा कर रखा है। हालांकि, रिहाना पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिनके ट्वीट ने हंगामा मचा दिया है। सोशल मीडिया की वजह से कई विवाद पहले भी हो चुके हैं। सोशल मीडिया अकाउंट्स यूं तो सिर्फ़ अपनी फ़िल्मों या गानों आदि को लेकर पोस्ट करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो सोशल मीडिया को एक हथियार की तरह इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में से एक हैं सिंगर रिहाना।
रिहाना ने हाल ही में किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया और इंडिया में एक नई बहस शुरू हो गई थी। इसके साथ ही उन्होंने एक टॉपलेस फोटो शेयर की थी, जिसमें और उनके गले में भगवान गणेश की आकृति का एक पेंडेंट नजर आ रहा है। रिहाना की यह तस्वीर लॉन्जरी फोटोशूट के दौरान की है। भारत में उनकी इस फोटो पर भी विवाद खड़ा हो गया था।
रिहाना के ट्विटर प्रोफाइल पर नज़र डालें, तो 33 वर्षीय रिहाना ने घरेलू हिंसा, एलजीबीटीक्यू, डोनाल्ड ट्रंप से लेकर म्यांमार और भारत में किसान आंदोलन जैसे विषयों पर ट्वीट किया है। किसान आंदोलन पर ट्वीट करने के बाद से रिहाना के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या में एक मिलियन का इज़ाफ़ा हो गया था।
पॉप म्यूज़िक इंडस्ट्री में रिहाना की शुरुआत ही काफ़ी धमाकेदार रही। बचपन से मडोना, बॉब मारले और जैनेट जैक्सन जैसे सितारों को देखकर बड़ी हुईं रिहाना ने अपना पहला 'अलबम म्यूज़िक ऑफ़ द सन' और 'अ गर्ल लाइक मी' 17 साल की उम्र में साल 2005 में रिकॉर्ड किया था।
दुनिया भर में रिहाना ने 54 मिलियन अलबम और 210 मिलियन गाने बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। इंटरनेशनल दौरों के मामले में भी रिहाना का जलवा कायम है. वह पहली ऐसी आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने लंदन के ओटू एरीना में 10 कंसर्ट किए हैं।
साल 2007 में ‘गुड गर्ल गॉन बैड’ एलबम के साथ रिहाना को दुनियाभर अच्छी शोहरत मिली। इसी दौरान उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला। सिर्फ 10 साल लंबे म्यूजिक करियर में रिहाना ने आठ ग्रैमी अवॉर्ड और 14 बिलबोर्ड म्युजिक अवॉर्ड्स जीते हैं। इसके साथ ही रिहाना के 14 गानों ने बिलबोर्ड हॉट 100 लिस्ट में सबसे तेज जगह बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।