जान्हवी ने पिता बोनी को क्यूटेस्ट चीयरलीडर कहा

Janhvi called Father Bonnie the cutest cheerleader
जान्हवी ने पिता बोनी को क्यूटेस्ट चीयरलीडर कहा
जान्हवी ने पिता बोनी को क्यूटेस्ट चीयरलीडर कहा

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर के लिए एक पोस्ट किया।

अभिनेत्री ने अपने पिता के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, तस्वीर में पिता बोनी कपूर उनके हाथ को प्यार से चुमते दिखाई दे रहे हैं।

जान्हवी ने लिखा, मुझे और गुंजन मैम की कुछ बातें समान हैं; हमें मीठा बहुत पसंद है, हमारे पास लंबे हाथ हैं। हमारे पास पूरी दुनिया में सबसे अच्छे पिता हैं। मेरे सबसे क्यूटेस्ट चीयरलीडर। लव यू। आपको परेशान करने के लिए सॉरी। हैशटैगटीबीटी टू चूबियर फनियर डे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, जान्हवी आगामी फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में नजर आएंगी। फिल्म भारतीय वायु सेना के लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध क्षेत्र में प्रवेश किया था। जान्हवी गुंजन सक्सेना की भूमिका में हैं।

शरण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी, विनीत कुमार, मानव विज और आयशा रजा भी हैं।

एवाईवी/जेएनएस

Created On :   11 Aug 2020 4:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story