Miss World मानुषी छिल्‍लर के संघर्ष की कहानी

Manushi Chhillar india wins  Miss World crowned
Miss World मानुषी छिल्‍लर के संघर्ष की कहानी
Miss World मानुषी छिल्‍लर के संघर्ष की कहानी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने 17 साल बाद एक बार फिर मिस वर्ल्‍ड का खिताब अपने नाम किया है। हरियाणा की 20 वर्षीय मानुषी छिल्‍लर ने 108 देशों की सुंदरियों को हराया है। चीन के सायना सिटी एरेना में हुए इस इवेंट में मानुषी को मिस वर्ल्‍ड 2016 प्‍यूरटो रिको ने ये सम्‍मान दिया। इससे पहले जून में वो फेमिना मिस इंडिया रह चुकी हैं। मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली मानुषी की फैमिली 37 साल से रोहतक में रह रही है।

यह भी पढ़ें : कौन हैं मिस वर्ल्ड बनी भारत की मानुषी, वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं

खाने में क्या पसंद है?

एक इंटरव्यू में मानुषी ने बताया था कि 3 साल की उम्र में रात 10 बजे उन्हें ऐसी जिद हुई कि लड्डू खाना है। फिर उनके इस जिद के बाद उनके नाना ने मार्केट जाकर रात 11 बजे दुकान खुलवाई और लड्डू लेकर आए। इसके अलावा उन्हें देसी घी के घेवर के साथ कचौड़ी, काजू-कतली, गुलाब जामुन पसंद है। आइसक्रीम, चाट-पकौड़ी, चॉकलेट और मिठाइयां भी मानुषी को बेहद पसंद है।

यह भी पढ़ें : मानुषी छिल्लर बनीं मिस वर्ल्ड 2017, भारत के खाते में 17 साल बाद ताज

फैमिली

मानुषी के पिता मित्रबसु छिल्लर और चाचा दिनेश छिल्लर डॉक्टर तो बड़ी बुआ राधिका प्रोफेसर हैं। वह तीन भाई बहनों में छोटी है। उनकी बड़ी बहन दिवांगना छिल्लर एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं।

उनके घरवाले बताते हैं कि तीन साल की उम्र से ही नई ड्रेस पहनने का शौक शुरू हो गया था। मानुषी का जीवन गुड्डे-गुड़ियों में नहीं बिंदी, काजल, चूड़ियों और चुनरी आदि से संवरने में बीता। वह पेंटिंग और कुचीपुड़ी नृत्य में भी उतनी ही अच्छी हैं। इसके अलावा पेट्स और स्टडी से भी बहुत प्यार है। वह खानपुर यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रही है और अब उसका दूसरा साल है। मानुषी को अपने नाना, नानी से बहुत प्यार है। वह उनकी स्ट्रेंथ हैं। इसलिए उन्हें नानी न कहकर बड़ी मम्मी और नाना को बड़े पापा कहकर बुलातीं हैं।

एक्स्ट्रा शॉट्स

  • मानुषी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का भी हिस्सा रही हैं।
  • खाली समय में वह कव‍िताएं लिखती हैं और पेंट‍िंग करती हैं।
  • रीटा रीटा फारिया देश के लिए मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली पहली ब्यूटी क्वीन हैं।
  • मानुषी उन्हें अपना रोल मॉडल मानती हैं।
  • मानुषी ‘शक्ति परियोजना’ नाम से एक प्राेजेक्ट चला रही हैं 
  • ये महिलाओं को पीरियड्स के दौरान स्वच्छता को लेकर जागरूक करने का काम करता है।

Created On :   18 Nov 2017 7:02 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story