यौन शोषण मामला: मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को भेजा समन, कल सुबह 11 बजे करेगी पूछताछ

Mumbai Police has issued summons to director Anurag Kashyap for sexual exploitation and abuse of a Bollywood actress Payal Ghosh
यौन शोषण मामला: मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को भेजा समन, कल सुबह 11 बजे करेगी पूछताछ
यौन शोषण मामला: मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को भेजा समन, कल सुबह 11 बजे करेगी पूछताछ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष के यौन शोषण मामले में मुंबई पुलिस ने निर्देशक अनुराग कश्यप को समन जारी किया है।अनुराग कश्यप को कल (गुरुवार) सुबह 11 बजे बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक अनुराग कश्यप से वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पूछताछ की जाएगी। बता दें कि एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर कथित तौर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। 

गौरतलब है कि एक दिन पहले पायल घोष ने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। पायल ने राज्यपाल से भी न्याय की गुहार लगाई थी। रामदास आठवले ने पायल का साथ देने का वादा का किया और उनके समर्थन में धरना तक देने की बात कही। इस पूरे मामले में सक्रियता देखते हुए आठावले ने कहा था कि मुंबई पुलिस अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करे, नहीं तो हम जल्द धरना पर बैठेंगे। आठवले ने मुंबई पुलिस का 7 दिन का आल्टीमेटम दिया था। 

अभिनेत्री पायल घोष ने लगाया है यौन उत्पीड़न का आरोप 

अनुराग कश्यप पर अभिनेत्री पायल घोष ने बलात्कार का आरोप लगाया है। 22 सितंबर को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत में अभिनेत्री ने कहा था कि कश्यप ने साल 2013 में वर्सोवा के यारी रोड इलाके में उन्हें काम के बारे में बातचीत के बहाने एक घर में बुलाया था जहां उनका यौन उप्तीड़न किया गया। इसके बाद पुलिस ने कश्यप के खिलाफ आईपीसी की धारा  376(1), 354, 341, 342 के तहत छेड़छाड़, बंधक बनाने, बलात्कार के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। मामले में अनुराग के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से नाराज घोष ने मंगलवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर इसकी शिकायत की थी। अभिनेत्री ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की भी मांग की है। घोष ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन भी पहुंचकर कार्रवाई में देरी को लेकर नाराजगी जताई थी और धमकी दी थी कि अगर कश्यप को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे भूख हड़ताल शुरू कर देंगी। आरोप लगने के बाद अनुराग ने अपने वकील के जरिए बयान जारी कर खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया था। 
 

Created On :   30 Sep 2020 11:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story