क्या 'पठान' के ट्रेलर पर छिड़े विवाद से डर गए शाहरूख खान? अब नहीं करेंगे अगली फिल्म 'जवान' का ट्रेलर रिलीज! फर्स्ट लुक देखकर ही फैन्स का हो गया है ये हाल

Neither teaser nor trailer of Shahrukh Khans upcoming film Jawan was released, the first look excited the fans
क्या 'पठान' के ट्रेलर पर छिड़े विवाद से डर गए शाहरूख खान? अब नहीं करेंगे अगली फिल्म 'जवान' का ट्रेलर रिलीज! फर्स्ट लुक देखकर ही फैन्स का हो गया है ये हाल
अपकमिंग फिल्म क्या 'पठान' के ट्रेलर पर छिड़े विवाद से डर गए शाहरूख खान? अब नहीं करेंगे अगली फिल्म 'जवान' का ट्रेलर रिलीज! फर्स्ट लुक देखकर ही फैन्स का हो गया है ये हाल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म "पठान" के धमाल के बाद अब शाहरुख खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म "जवान" से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं। फैंस फिल्म को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। बता दें कि, अब तक ना तो फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है और न ही फिल्म का ट्रेलर, लेकिन फिल्म में शाहरुख के फर्स्ट लुक ने ही फैंस को फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड कर दिया है। ये भी माना जा रहा है कि पठान के ट्रेलर पर जो जबरदस्त विवाद हुआ था उसके बाद संभवतः जवान की टीम ट्रेलर रिलीज करने से बचना चाह रही है। 2 जून को फिल्म रिलीज के लिए तैयार है लेकिन अभी तक फिल्म का प्रमोशन शुरु नहीं हुआ है। इन सभी चीजों के देखते हुए ये चर्चा हो रही है कि फिल्म की रिलीज आगे तो नहीं बढ़ने वाली है। इस खबर से फैंस बेचैन हैं और फिल्म से जुड़ी अपडेट जानना चाहते हैं। 

बीते साल रिलीज हुआ था फर्स्ट लुक
फिल्म 'जवान' से शाहरुख के लुक वाला एक अनाउन्समेंट वीडियो शेयर किया गया है। ये वीडियो पिछले साल 3 जून को आया था। इसके बाद से फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती रही लेकिन मेकर्स ने कोई कंटेंट शेयर नहीं किया। इस वजह से ये अफवाह भी चर्चा में है कि कहीं 'जवान' टलने तो नहीं वाली। मगर रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला, मेकर्स बस 30 दिन के धुआंधार कैम्पेन के बाद फिल्म रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। जहां फिल्म को लेकर कोई खास अपडेट नहीं मिल रही है वहीं फैंस ने फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए इंटरनेशनल लेवल पर तैयारियां शुरु
शाहरुख के एक फैन क्लब ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें 'जवान' के फर्स्ट डे-फर्स्ट शो को साथ देखने का इनवाईट है। इस फैन क्लब ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, कनाडा, सऊदी अरब, कतर, बांग्लादेश, नेपाल जैसे कई देशों में फैन्स को एकसाथ 'जवान' का फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखने के लिए जोड़ना शरू कर दिया है। पहले शो के लिए ये तैयारी अपने आप में इस बात का बड़ा कन्फर्मेशन है कि फिल्म 2 जून को ही रिलीज होने वाली है। 

फिल्म में क्या है खास?
शाहरुख खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ की कमाई की थी वहीं वर्ल्ड वाइड फिल्म का कलेक्शन 1000 करोड़ के पार गया था। फैंस ने शाहरुख के एक्शन अवतार को खूब पसंद किया। फिल्म 'जवान' से शाहरुख का सिर्फ लुक सामने आया है, जिसमें वे पट्टियां लपेटे किसी बड़ी लड़ाई के लिए तैयार होते दिख रहे हैं। 'जवान' में एक्टर का लुक रियल लग रहा है। ऊपर से फिल्म में शाहरुख का डबल रोल भी है। वहीं फिल्म में साउथ की सुपर स्टार एक्ट्रेस नयनतारा भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में  विलेन का रोल में नेशनल अवॉर्ड जीत चुके, दमदार एक्टर विजय सेतुपति निभा रहे हैं।  'जवान' का डायरेक्शन एटली कुमार ने किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

Created On :   1 May 2023 6:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story