सेंसर बोर्ड से पहलाज निहलानी की छुट्टी, प्रसून जोशी होंगे नए चेयरमैन

Pahlaz Nihalani discharged from the censor Board, Prasun Joshi will be new chairman
सेंसर बोर्ड से पहलाज निहलानी की छुट्टी, प्रसून जोशी होंगे नए चेयरमैन
सेंसर बोर्ड से पहलाज निहलानी की छुट्टी, प्रसून जोशी होंगे नए चेयरमैन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सेंसर बोर्ड से पहलाज निहलानी की छुट्टी हो गई है। उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब प्रसून जोशी लेंगे जो एक अच्छे सांग राइटर होने के साथ-साथ मशहूर एडवर्टाइजर भी हैं।

फिल्मों में सीन काटने को लेकर अक्सर बॉलीवुड के निशाने पर रहे पहलाज निहलानी ने 19 जनवरी 2015 को सेंसर बोर्ड के चेयरमैन का पद संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान कई चर्चित फिल्मों पर सेंसर बोर्ड की कैंची चलाने के कारण वे हमेशा आलोचना के शिकार रहे हैं। कई बार उन्होंने फिल्मों के सामान्य सीन्स पर भी कैंची चलाई है। हाल ही में रिलीज हुई "लिप्स्टिक अंडर माई बुर्का" में किए गए कट्स को लेकर भी वे विवादों में रहे थे।

प्रसून जोशी : एडवर्टाइजर, सांग राइटर और एक सफल एड कैंपेनर

प्रसून जोशी ने पहले एमबीए की पढ़ाई की फिर एक एड कंपनी से जुड़ गए। उनके नाम कई सुपरहिट एड हैं। बॉलीवुड में उनकी एंट्री राजकुमार संतोषी की फिल्म लज्जा से हुई। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों के लिए गाने लिखे। वे 2015 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं। 2014 के आम चुनाव में वे नरेन्द्र मोदी के लिए एड कैंपेनर भी रहे हैं।

Created On :   11 Aug 2017 4:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story