जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर लोगों ने शुभकामनाएं दी

People wished on Janhvi Kapoors birthday
जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर लोगों ने शुभकामनाएं दी
जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर लोगों ने शुभकामनाएं दी
हाईलाइट
  • जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर लोगों ने शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर आज 23 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उनके परिवार वालों, दोस्तों और प्रशंसकों ने उन्हे शुभकामनाएं दी।

जान्हवी की बहन अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विडियो साझा करते हुए शुभकामनाएं दी, जिसमें जान्हवी विभिन्न आकार के चार केकों पर से मोमबत्तियां बुझाते हुए दिखाई दे रहीं हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरी कैप्शन में लिखा है, हैप्पी बर्थडे गर्ल .. आई लव यू जान्हवी कपूर।

मुंबई की स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने शूट के लिए तैयार हो रहीं जान्हवी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसके साथ एक कैप्शन लिखा, हैप्पी बर्थडे जान्हवी कपूर लवर्स ऑफ परांठे, आइस क्रीम, आपको ढेर सारा प्यार .. उम्मीद करती हूं कि यह सब चीज आपको और मिले . आप मेरी छोटी सी प्यारी बच्ची हो .. और आपको तैयार करके मुझे बहुत खुशी मिलती है आपका दिन शुभ हो।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, सबसे प्यारी अभिनेत्री जान्हवी कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जबकि एक अन्य ने कहा, आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं जान्हवी कपूर .. धन्य रहें और हमेशा मुस्कुराते रहें।

एक प्रशंसक ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो गॉर्जियस .. हमेशा मुस्कुराते रहो।

जान्हवी जल्द ही गुंजन सक्सेना की आगामी बायोपिक द कारगिल गर्ल और हार्दिक मेहता की रूही अफजाना फिल्म में दिखाई देंगी।

Created On :   6 March 2020 5:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story